बाइक सवार भाइयों को कैंटर चालक ने मारी टक्कर, एक का पैर कटा
गुरुग्राम में एक तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक सवार दो भाइयों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक भाई का पैर कट गया और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गुरुग्राम,गौरव चौधरी। दिल्ली से सटे गुरुग्राम में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है।सेक्टर-ण्क मोड़ पर एक तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक सवार दो भाइयों को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक का पैर कटकर अलग हो गया। पुलिस ने अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ पटौदी थाने में मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। गांव जनौला निवासी नरेंद्र यादव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार सुबह करीब नौ बजे वह अपने चचेरे भाई लोकेश के साथ बाइक पर सवार होकर निजी काम से गुरुग्राम जा रहे थे।
जैसे ही उनकी बाइक सेक्टर-एक मोड़ के पास पहुंची, सामने से आ रहे एक कैंटर चालक ने लापरवाही और तेज रफ्तार से गाड़ी चलाते हुए उनकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी।भाई का पैर कटा, चालक फरारटक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक चला रहे लोकेश का एक पैर मौके पर ही कट गया और दोनों भाई लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी चालक अपना कैंटर लेकर मौके से फरार हो गया।अस्पताल में चल रहा इलाजहादसे के बाद दोनों घायलों को तुरंत पटौदी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। परिजनों ने घायलों की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें गुरुग्राम के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस के अनुसार, लोकेश की हालत फिलहाल चिंताजनक बनी हुई है। जांच अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस कैंटर नंबर के आधार पर चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


