एक सप्ताह में कटे 14 हजार से ज्यादा चालान, वसूला करीब पौने दो करोड़ का भारी जुर्माना
- द्वारका एक्सप्रेसवे और राजमार्ग पर ड्रोन और कैमरों से रखी जा रही पैनी नजर एक सप्ताह में कटे 14 से ज्यादा चालान, वसूला

गुरुग्राम। गुरुग्राम यातायात पुलिस ने शहर की सड़कों पर नियम तोड़ने वालों पर बड़ी कार्रवाई की है। पिछले एक सप्ताह में पुलिस ने 14 हजार 359 चालान काटकर एक करोड़ 67 लाख रुपये से ज्यादा का भारी जुर्माना वसूला है। इनमें गलत दिशा में चलने, बिना हेलमेट, शराब पीकर वाहन चलाने और बिना सीट बेल्ट के सबसे ज्यादा चालान शामिल हैं। पुलिस उपायुक्त यातायात के निर्देश पर यह सख्ती बरती जा रही है ताकि सड़क हादसों पर पूरी तरह से लगाम लग सके। सड़कों पर अनुशासन बनाए रखने के लिए द्वारका एक्सप्रेसवे, राष्ट्रीय राजमार्ग और मुंबई एक्सप्रेसवे पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
इन मुख्य रास्तों पर कैमरों और आधुनिक ड्रोन तकनीक की मदद से तेज रफ्तार और गलत लेन में चलने वालों के लगातार चालान किए जा रहे हैं। इसके साथ ही चालान नहीं सलाम मिलेगा अभियान के तहत सुरक्षा रथ के जरिए 16 अलग-अलग जगहों पर 640 से ज्यादा नागरिकों और छात्रों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया गया। शहर की यातायात व्यवस्था को और ज्यादा मजबूत बनाने के लिए पुलिस आम जनता को अपने साथ जोड़ रही है। इसके लिए 'ट्रैफिक मित्र' योजना शुरू की गई है जिसके तहत अब तक 188 लोगों ने आवेदन किया है। पुलिस विभिन्न संस्थाओं के साथ मिलकर 800 से ज्यादा ट्रैफिक मार्शल भी बना चुकी है। इनमें से 39 ट्रैफिक मित्रों को विशेष प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। पुलिस ने सभी नागरिकों से यातायात नियमों का पूरी तरह से पालन करने की अपील की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


