111 चालान नहीं भरने पर ट्रैफिक पुलिस ने बाइक को किया जब्त
Apr 07, 2026 11:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
गुरुग्राम में ट्रैफिक पुलिस ने एक बाइक चालक को रोका, जिसके 111 चालान लंबित थे, जिनकी कुल राशि लगभग 2 लाख 20 हजार रुपये थी। बाइक पर बिना नंबर प्लेट, बिना हेल्मेट, और गलत दिशा में चलाने के मामले थे। पुलिस ने बाइक को जब्त कर राजीव चौक पार्किंग में खड़ा कर दिया।

गुरुग्राम,गौरव चौधरी। मंगलवार को ट्रैफिक पुलिस ने अग्रसेन चौक पर एक बाइक चालक को जांच के लिए रूकवाया गया। जांच करने पर सामने आया कि बाइक के 111 चालान लंबित है। उन चालान की राशि लगभग दो लाख 20 हजार रुपये का जुर्माना लंबित था। ट्रैफिक पुलिस के जोनल ऑफिसर सुदेश ने बाइक को जब्त कर लिया गया। बाइक पर बिना नंबर प्लेट, बिना हेल्मेट, पिलियन राइडर, गलत दिशा में वाहन चलाने के मामले लंबित है। 90 दिनों से अधिक चालान लंबित होने और बकाया चालान की जुर्माना राशि का भुगतान न करने पर इसको जब्त करके निर्धारित राजीव चौक पार्किंग में खडा कराया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


