
एक लाख का खोया आईफ़ोन मिला, एएसआई जगजीत सिंह ने लौटाया फोन
गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। यातायात पुलिस ने एक बार फिर अपनी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया है। पुलिस उपायुक्त यातायात डॉ. राजेश मोहन आईपीएस
गुरुग्राम, प्रमुख संवाददाता। यातायात पुलिस ने एक बार फिर अपनी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया है। पुलिस उपायुक्त यातायात डॉ. राजेश मोहन आईपीएस के निर्देशन में कार्य करते हुए, यातायात पुलिस के एक जोनल अधिकारी ने सड़क पर पड़ा एक एप्पल मोबाइल उसके असल मालिक को लौटाकर सेवा भाव की उत्कृष्ट मिसाल पेश की है। 12 नवंबर को दोपहर लगभग एक बजे हनुमान चौक, डूडाहेड़ा के पास हुई। जोनल अधिकारी एएसआई जगजीत सिंह अपनी ड्यूटी पर तैनात थे, तभी उनकी नज़र सड़क पर पड़े एक चालू हालत के मोबाइल फोन पर पड़ी। ईमानदारी का परिचय देते हुए, एएसआई जगजीत सिंह ने तुरंत फोन को अपने पास सुरक्षित रखा, ताकि वह उसे उसके वास्तविक मालिक तक पहुंचा सकें।

कुछ ही देर बाद, उस मोबाइल फोन पर उसके मालिक का फोन आया। फोन मालिक की पहचान कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) निवासी अंकुश राणा के रूप में हुई। राणा ने बताया कि ड्यूटी जाते समय जल्दबाजी में उनका कीमती फोन रास्ते में कहीं गिर गया था। एएसआई जगजीत सिंह ने तुरंत फोन के मालिक को अपनी ड्यूटी की लोकेशन बताई और आवश्यक पुष्टि करने के बाद दोपहर करीब 1:30 बजे उनका गुम हुआ मोबाइल फोन उन्हें सौंप दिया। अपना कीमती मोबाइल फोन वापस पाकर अंकुश राणा बेहद भावुक हुए और उन्होंने गुरुग्राम पुलिस की सराहना की।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


