सड़क-सुरक्षा बेहतर करने के निर्देश
गुरुग्राम में पुलिस उपायुक्त यातायात प्रतीक गहलोत ने 18 मई को जनरल परेड का आयोजन किया। इस परेड में 160 यातायात पुलिसकर्मियों ने भाग लिया। डीसीपी ने सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए दिशा-निर्देश दिए, जिसमें साफ-सुथरी वर्दी पहनने और विनम्रता से पेश आने पर जोर दिया गया। बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों के खिलाफ अभियान चलाने का भी आदेश दिया गया।

गुरुग्राम,गौरव चौधरी। पुलिस उपायुक्त यातायात प्रतीक गहलोत ने सोमवार 18 मई को जनरल परेड का आयोजन किया। इस परेड में यातायात पुलिस के लगभग 160 अधिकारियों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। डीसीपी ने परेड के दौरान सड़क सुरक्षा को और बेहतर बनाने के लिए कई जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि वह ड्यूटी के दौरान हमेशा साफ-सुथरी वर्दी पहनें और पूरी तरह चुस्त-दुरुस्त रहकर अपनी जिम्मेदारी निभाएं। डीसीपी ने विशेष रूप से जोर दिया कि पुलिसकर्मी आम जनता के साथ बहुत विनम्रता से पेश आएं, ताकि पुलिस की छवि बेहतर हो सके। उन्होंने बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों के खिलाफ सख्त अभियान चलाने का आदेश दिया, क्योंकि ऐसे वाहन अपराधों में इस्तेमाल हो सकते हैं।
सभी जोनल अधिकारियों को अपने इलाकों में जाम की स्थिति न बनने देने और सड़कों पर अवैध रूप से खड़े वाहनों को क्रेन से हटाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि यातायात सुगम रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


