25 दिन में नियमों का उल्लघंन करने पर 11 हजार चालाकों पर  हुई कार्रवाई

25 दिन में नियमों का उल्लघंन करने पर 11 हजार चालाकों पर हुई कार्रवाई

संक्षेप:

सख्ती:गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। गुरुग्राम की सड़कों को सुरक्षित बनाने और यातायात नियमों का उल्लंघन रोकने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने एक से 25 सितंबर तक

Sep 26, 2025 10:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share

गुरुग्राम। गुरुग्राम की सड़कों को सुरक्षित बनाने और यातायात नियमों का उल्लंघन रोकने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने एक से 25 सितंबर तक एक विशेष अभियान चलाया। इस दौरान, लेन ड्राइविंग, ध्वनि प्रदूषण , अवैध बत्ती के उपयोग और ड्रिंक एंड ड्राइव के नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 11 हजार 580 वाहन चालकों के चालान करते हुए एक करोड़ 34 लाख 19 हजार 500 का भारी जुर्माना लगाया गया है। पुलिस उपायुक्त यातायात डॉ. राजेश मोहन की देखरेख में चलाए गए इस अभियान के तहत, नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती बरती गई। उल्लंघन का प्रकार लेन ड्राइविंग 9042 ड्रिंक एंड ड्राइव 1951 ध्वनि प्रदूषण 566 अवैध नीली-लाल बत्ती का प्रयोग 21 कुल चालान 11 580 यातायात पुलिस ने बताया कि गलत लेन में ड्राइविंग करने, बुलेट पटाखा, तेज आवाज वाले हॉर्न और बिना परमिशन के सायरन जैसे ध्वनि प्रदूषण फैलाने, तथा शराब पीकर वाहन चलाने के कारण सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

विशेष रूप से ड्रिंक एंड ड्राइव और लेन ड्राइविंग पर सख्ती का उद्देश्य सड़क हादसों पर अंकुश लगाना है। सुरक्षा रथ और जागरूकता अभियान जारी चालान की कार्रवाई के साथ-साथ, गुरुग्राम पुलिस सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान भी चला रही है। यातायात पुलिस 'सुरक्षा रथ' के माध्यम से लगातार चौक-चौराहों, आरडब्लयूए सोसाइटियों, स्कूलों, कॉलेजों, कंपनियों और यूनियन जैसे स्थानों पर जागरूकता पाठशालाओं का आयोजन कर रही है। इसमें स्कूली छात्रों, ट्रक ड्राइवरों, बस/टैक्सी ड्राइवरों और पैदल यात्रियों को यातायात नियमों के प्रति निरंतर जागरूक किया जा रहा है। यातायात पुलिस गुरुग्राम ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार के नशे का प्रयोग न करें और यातायात नियमों की सख्ती से पालना करें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़क हादसों और रोजाना होने वाली मौतों पर अंकुश लगाने के लिए भविष्य में भी इस प्रकार के चालान अभियान जारी रहेंगे।