कोहरे को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, पांच हजार वाहनों पर लगाई रिफ्लेक्टिव टेप

कोहरे को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, पांच हजार वाहनों पर लगाई रिफ्लेक्टिव टेप

संक्षेप:

-कोहरे में सड़क किनारे वाहन खड़ा न करें, हो सकती है बड़ी दुर्घटना कोहरे को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, पांच हजार वाहनों पर लगाई रिफ्लेक्ट

Dec 13, 2025 09:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share

गुरुग्राम। सर्दियों के मौसम में घने कोहरे और धुंध के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात पुलिस गुरुग्राम ने शनिवार को एडवाइजरी जारी करने के साथ एक विशेष सुरक्षा अभियान चलाया है। पुलिस उपायुक्त यातायात डॉ. राजेश मोहन के निर्देशानुसार सात दिन में दो हजार वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाए हैं। अब तक यह संख्या पांच हजार तक पहुंच गई है। धीमी गति के वाहनों पर फोकस अभियान का मुख्य फोकस उन वाहनों की दृश्यता बढ़ाना है जिनकी गति धीमी होती है और जिनके दुर्घटनाग्रस्त होने की संभावना अधिक होती है। यातायात पुलिस ने साइकिल, रिक्शा, ऑटो-रिक्शा, ट्रैक्टर-ट्रॉली, ट्रक, स्कूल बस और अन्य धीमी गति वाले वाणिज्यिक वाहनों पर ये रिफ्लेक्टिव टेप लगाए हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए रिफ्लेक्टिव टेप केवल वाहनों तक ही सीमित नहीं रखे गए हैं। पुलिस ने मोड़ों, डिवाइडरों, सीमेंट बैरिकेड्स, कट्स और अन्य संभावित दुर्घटना स्थलों पर भी इन टेपों को लगाया है। यह सुनिश्चित करेगा कि कम दृश्यता की स्थिति में भी वाहन चालकों को सड़क की संरचना का आभास हो सके और वे समय पर अपनी गति नियंत्रित कर सकें। इन स्थानों पर चलाया गया अभियान यातायात पुलिस द्वारा यह अभियान गुरुग्राम के कई प्रमुख और संवेदनशील स्थानों पर चलाया गया, जिनमें अंबेडकर चौक सोहना, एमजी रोड, सेट्टी चौक, पालम विहार, बादशाहपुर, बिलासपुर चौक, गोल्फ कोर्स रोड, राजीव चौक, कुशाल चौक और ब्रिस्टल चौक शामिल हैं। यातायात पुलिस की वाहन चालकों से अपील यातायात पुलिस ने नागरिकों को जागरूक करते हुए कोहरे के समय बरती जाने वाली विशेष सावधानियों पर जोर दिया है। यात्रा शुरू करने से पहले हेडलाइट, इंडिकेटर और फॉग लाइट जैसे सभी उपकरणों की जांच अवश्य करें। वाहन को नियंत्रित गति से चलाएं और सामने वाले वाहन से पर्याप्त दूरी बनाए रखें। लेन बदलते समय या मुड़ते समय इंडिकेटर का सही समय पर प्रयोग करें। यदि किसी कारणवश वाहन खराब हो जाए या रुकना आवश्यक हो, तो उसे मुख्य मार्ग से हटाकर किसी सुरक्षित स्थान पर ही खड़ा करें। सड़क किनारे वाहन खड़ा करना बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है। वाहन चलाते समय अत्यधिक तेज आवाज में संगीत न बजाएं, जिससे बाहर की आवाजें और हॉर्न सुनाई न दें। यातायात पुलिस गुरुग्राम ने यह स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक सुरक्षा बढ़ाने की दिशा में यह अभियान एक महत्वपूर्ण कदम है, और भविष्य में भी ऐसे जागरूकता और सुरक्षा कार्यक्रम निरंतर जारी रहेंगे।