सड़कों पर अवैध पार्किंग करने पर 1736 वाहनों का हुआ चालान
गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। साइबर सिटी की सड़कों को जाम मुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए गुरुग्राम यातायात पुलिस ने अवैध पार्किंग के खिलाफ एक बड़ा अभिय

गुरुग्राम, गौरव चौधरी। साइबर सिटी की सड़कों को जाम मुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए गुरुग्राम यातायात पुलिस ने अवैध पार्किंग के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया है। पुलिस ने एक से 28 मई तक सड़कों और मुख्य चौराहों पर गलत तरीके से खड़े 1,736 वाहनों को जीएमडीए की क्रेन की मदद से टो करके उनके खिलाफ चालान की कार्रवाई की। यातायात पुलिस के अधिकारियों के अनुसार, इस विशेष अभियान का उद्देश्य सड़कों पर वाहनों का सुचारू संचालन सुनिश्चित करना और जाम की स्थिति को रोकना है। पुलिस ने साफ किया है कि यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए यह अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा。
समयसीमा पार कर चुके 100 वाहन जब्त
गुरुग्राम। शहर में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण और सरकारी नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए गुरुग्राम यातायात पुलिस ने समयसीमा पार करने वाले वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के तहत एक से 28 मई 2026 तक नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 100 वाहनों को जब्त किया गया है।
यातायात पुलिस के अनुसार, नियमों के तहत सड़कों पर 10 साल से पुराने डीजल और 15 साल से पुराने पेट्रोल वाहनों के संचालन पर पूरी तरह प्रतिबंध है। पुलिस इन नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए सुरक्षा रथ भी चला रही है, ताकि नागरिक जिम्मेदार बनें।
अभियान में 70 लोगों को किया जागरूक
गुरुग्राम। शहर में सड़क हादसों को रोकने और नियमों के प्रति जिम्मेदारी का अहसास कराने के लिए गुरुग्राम यातायात पुलिस ने चालान नहीं सलाम मिलेगा अभियान चलाया। इसके तहत पुलिस के एलईडी चालित सुरक्षा रथ की मदद से धनकोट चौक, हेली मंडी और हिप्पा मोड़ पर तीन जागरूकता पाठशालाओं का आयोजन किया गया, जिसमें करीब 70 ऑटो/टैक्सी चालकों और राहगीरों को जागरूक किया गया।
पाठशाला में लोगों को लेन ड्राइविंग, सीट बेल्ट-हेलमेट के प्रयोग और अंडरएज ड्राइविंग न करने की सलाह दी गई। साथ ही, डायल 112 और सड़क हादसों के घायलों के लिए सरकार की 1.50 लाख रुपये तक की कैशलेस इलाज योजना की जानकारी भी दी गई।
आठ पुलिसकर्मी हुए सेवानिवृत
गुरुग्राम। गुरुग्राम पुलिस लाइन में शुक्रवार को आठ पुलिसकर्मी सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एसीपी (शहर) सुरेश पंघाल ने सेवानिवृत्त हो रहे निरीक्षक तेजपाल, जितेंद्र, हेमंत कुमार सहित सभी कर्मियों को शॉल, स्मृति-चिन्ह और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों द्वारा दी गई उत्कृष्ट और समर्पित सेवाओं की जमकर सराहना की। समारोह में पुलिस आयुक्त शिवास कविराज ने भी सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों को सफल सेवाकाल की बधाई दी।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


