ट्रैफिक पुलिस ने सात दिन में काटे 15 हजार चालान
- गलत दिशा और बिना हेलमेट वालों पर रहा पुलिस का सबसे ज्यादा जोर ट्रैफिक पुलिस ने सात दिन काटे 15 हजार चालान,

गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। सड़कों पर अनुशासन बनाए रखने और हादसों को कम करने के लिए गुरुग्राम यातायात पुलिस ने कड़ा रुख अपना लिया है। पुलिस उपायुक्त (यातायात) डॉ. राजेश मोहन के निर्देशन में चलाए जा रहे चालान नहीं सलाम मिलेगा अभियान के तहत पुलिस ने महज एक सप्ताह (16 से 22 मार्च) के भीतर 15,073 चालान काटे हैं। इन चालानों से नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर कुल एक करोड़ 97 लाख 20 हजार 700 रुपये का भारी भरकम जुर्माना लगाया गया है। इस सघन जांच अभियान के दौरान सबसे ज्यादा चालान गलत दिशा में वाहन चलाने वालों (2069 चालान) के काटे गए हैं।
इसके अलावा, बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले (1210 ड्राइवर और 1467 पीछे बैठने वाले), गलत पार्किंग (1532), बिना सीट बेल्ट (936), और नशे में धुत होकर गाड़ी चलाने वाले (298) चालकों पर भी पुलिस ने शिकंजा कसा है। पुलिस ने एनएच-48, द्वारका एक्सप्रेसवे और मुंबई एक्सप्रेसवे पर कैमरों और ड्रोन की मदद से भी निगरानी रखी है। चालान काटने के साथ-साथ पुलिस लोगों को जागरूक भी कर रही है। इसके लिए 14 अलग-अलग जगहों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए पुलिस आम नागरिकों को 'ट्रैफिक मित्रा' के रूप में अपने साथ जोड़ रही है, जिसके लिए अब तक 188 से अधिक लोग आवेदन कर चुके हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


