अभियान चलाकर वाहनों के चालान काटे
गुरुग्राम यातायात पुलिस ने 11 से 17 मई तक 'चालान नहीं सलाम मिलेगा' अभियान के तहत 23,635 चालान किए। एक करोड़ 85 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। सबसे अधिक चालान रॉन्ग साइड ड्राइविंग, बिना हेलमेट और नो-एंट्री के लिए हुए। सड़क हादसों को रोकने के लिए विशेष निगरानी की जा रही है।

गुरुग्राम,गौरव चौधरी। गुरुग्राम यातायात पुलिस ने चालान नहीं सलाम मिलेगा अभियान के तहत 11 मई से 17 मई के बीच कुल 23 हजार 635 चालान किए हैं। इस एक सप्ताह की कार्रवाई के दौरान वाहन चालकों पर कुल एक करोड़ 85 लाख 02 हजार 600 रुपये का भारी जुर्माना लगाया गया है। इनमें से 14,354 चालान सड़क पर मौजूद टीम ने किए, जबकि 9 हजार 281 चालान कैमरों के माध्यम से किए गए। सबसे ज्यादा चालान रॉन्ग साइड ड्राइविंग, बिना हेलमेट और नो-एंट्री के नियमों को तोड़ने पर हुए हैं। सड़क हादसों को रोकने के लिए एनएच 48 और द्वारका एक्सप्रेसवे पर ड्रोन और कैमरों से विशेष निगरानी रखी जा रही है।
पुलिस ने जागरुकता फैलाने के लिए 15 स्थानों पर कार्यक्रम भी आयोजित किए। इसके अलावा आम जनता को ट्रैफिक मित्रा के रूप में पुलिस से जोड़ा जा रहा है, जिसके लिए अब तक 188 लोगों ने आवेदन किया है। पुलिस का लक्ष्य नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर चालानों की संख्या कम करना है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


