
गुरुग्राम पुलिस ने युवाओं को सिखाए यातायात के नियम
गुरुग्राम पुलिस ने आईआईएलएम यूनिवर्सिटी में युवाओं को यातायात नियम सिखाए। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग 200 विद्यार्थियों को सुरक्षित ड्राइविंग के गुर सिखाए गए। साथ ही, 26 ऑटो-टैक्सी चालकों को भी यातायात नियमों और सीपीआर ट्रेनिंग दी गई।
गुरुग्राम पुलिस ने आईआईएलएम यूनिवर्सिटी में युवाओं को सिखाए यातायात के नियम गुरुग्राम। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत गुरुग्राम यातायात पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। पुलिस उपायुक्त (यातायात) डॉ. राजेश मोहन के निर्देशन में बुधवार को आईआईएलएम यूनिवर्सिटी में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान यातायात निरीक्षक रामकिशन और आरएसओ टीम ने लगभग 200 विद्यार्थियों और शिक्षकों को सुरक्षित ड्राइविंग के गुर सिखाए। सड़क सुरक्षा फिल्म और संवाद के माध्यम से युवाओं को हेलमेट व सीट बेल्ट के महत्व, गति सीमा और नशे में वाहन न चलाने के प्रति जागरूक किया गया।
सबके वास्ते सेफ हों रास्ते अभियान के तहत मारुति से आए विशेषज्ञों ने भी यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई। पुलिस का लक्ष्य इस प्रकार के आयोजनों के जरिए भविष्य के चालकों को जिम्मेदार बनाना है। 26 ऑटो-टैक्सी चालकों को दी गई सीपीआर और सुरक्षित ड्राइविंग की ट्रेनिंग गुरुग्राम। बुधवार को क्राउन प्लाजा स्थित हीरो ट्रैफिक पार्क में एक विशेष जागरूकता पाठशाला का आयोजन किया गया। पुलिस उपायुक्त (यातायात) डॉ. राजेश मोहन के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में 26 ऑटो और टैक्सी चालकों को यातायात नियमों की बारीकियों से अवगत कराया गया। पाठशाला के दौरान चालकों को रॉन्ग साइड ड्राइविंग, लेन ड्राइविंग और नशे में वाहन न चलाने के खतरों के प्रति सचेत किया गया। साथ ही, उन्हें सवारियों के साथ सभ्य व्यवहार करने और आपात स्थिति में घायल की जान बचाने के लिए सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) की प्रक्रिया सिखाई गई। पुलिस ने चालकों को सड़क हादसों में घायलों की मदद के लिए सरकार की 1.50 लाख रुपये तक की कैशलेस स्कीम की भी जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में सभी चालकों ने सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा की शपथ ली। नियम मानने वालों को मिले गुलाब और चॉकलेट गुरुग्राम। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत बुधवार को गुरुग्राम यातायात पुलिस एक अलग अंदाज में नजर आई। सबके वास्ते सेफ हों रास्ते अभियान के तहत पुलिस ने सड़कों पर यातायात नियमों का पालन करने वाले अनुशासित वाहन चालकों को गुलाब के फूल और चॉकलेट भेंट कर सम्मानित किया। पुलिस उपायुक्त (यातायात) डॉ. राजेश मोहन के निर्देशन में चलाई गई इस मुहिम का उद्देश्य चालकों को दंड के बजाय प्रोत्साहन के जरिए जागरूक करना है। हेलमेट पहनने और सीट बेल्ट लगाने वाले नागरिकों को जब पुलिस ने चॉकलेट दी, तो उनके चेहरों पर मुस्कान खिल उठी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस सकारात्मक पहल से समाज में जिम्मेदार ड्राइविंग व्यवहार को बढ़ावा मिलेगा। सड़क सुरक्षा माह के दौरान ऐसे प्रेरणादायक कार्यक्रम पूरे शहर में जारी रहेंगे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




