कर्मचारियों को यातायात नियमों की जानकारी दी
गुरुग्राम यातायात पुलिस ने हीरो मोटोकॉर्प के सहयोग से क्राउन प्लाजा में एक विशेष जागरुकता पाठशाला का आयोजन किया। टीकेई एलीवेटर के 14 कर्मचारियों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई और उन्हें हेलमेट पहनने, नशा न करने और मोबाइल का प्रयोग न करने की शपथ दिलाई गई। सड़क हादसों में घायल लोगों की मदद के लिए कैशलेस इलाज योजना के बारे में भी बताया गया।

गुरुग्राम,गौरव चौधरी। यातायात पुलिस गुरुग्राम ने हीरो मोटोकॉर्प के सहयोग से क्राउन प्लाजा स्थित हीरो ट्रैफिक पार्क में एक विशेष जागरुकता पाठशाला का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में टीकेई एलीवेटर के 14 कर्मचारियों को यातायात नियमों और चिन्हों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कर्मचारियों को हेलमेट पहनने, नशा न करने और वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान कर्मचारियों को सड़क हादसों में घायल होने वाले लोगों की मदद के लिए सरकार की 1.50 लाख रुपये तक की कैशलेस इलाज योजना के बारे में बताया गया। इसके साथ ही आपातकालीन स्थिति में किसी की जान बचाने के लिए सीपीआर की प्रक्रिया का अभ्यास भी कराया गया।
यातायात पुलिस का उद्देश्य है कि लोग इन नियमों को अपने परिवार और दोस्तों के साथ साझा करें ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। पुलिस द्वारा इस तरह के अभियान शहर में आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


