
स्टैनफोर्ड पद्धति से सुधरेगी ट्रैफिक व्यवस्था: डीसीपी ट्रैफिक ने जेड चौक पर दिए जन-सहभागिता के निर्देश
गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। गुरुग्राम में यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, पुलिस उपायुक्त यातायात
गुरुग्राम। गुरुग्राम में यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, पुलिस उपायुक्त यातायात डॉ. राजेश मोहन, आईपीएस ने शुक्रवार को जेड़ चौक का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण पुलिस महानिदेशक हरियाणा ओपी सिंह के निर्देश पर शुरू की गई स्टैनफोर्ड पद्धति के तहत किया गया। इस पद्धति का उद्देश्य आम जनता और दैनिक यात्रियों की समस्याओं और सुझावों को सीधे सुनकर सड़क सुरक्षा में सुधार लाना है। निरीक्षण के दौरान यातायात निरीक्षिका इंदु बाला सहित अन्य यातायात पुलिस अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे। निरीक्षण का मुख्य लक्ष्य सड़क सुरक्षा की वर्तमान स्थिति का आकलन करना, यात्रियों को होने वाली समस्याओं को समझना और उनके त्वरित समाधान के लिए एक प्रभावी कार्यनीति तैयार करना था।
डीसीपी ट्रैफिक ने मौके पर मौजूद यातायात अधिकारियों और कर्मचारियों को डीजीपी हरियाणा द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। जन-सहभागिता पर विशेष जोर पुलिस उपायुक्त ने स्टैनफोर्ड पद्धति के अनुरूप आम नागरिकों और वाहन चालकों से सीधे सुझाव लेने और उन्हें नीति निर्माण में सम्मिलित करने पर बल दिया। इसका उद्देश्य जन-सहयोग से सड़क सुरक्षा मानकों में सुधार करना है। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में स्टाफ की तैनाती यह सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए गए कि भीड़भाड़ वाले चौकों और मार्गों पर अतिरिक्त ट्रैफिक स्टाफ की तैनाती की जाए, जिससे यातायात का प्रबंधन अधिक सुगम और नियंत्रित हो सके। तकनीकी प्रणालियों का निर्बाध संचालन ट्रैफिक सिग्नल, सीसीटीवी कैमरा और अन्य तकनीकी प्रणालियों के निर्बाध और प्रभावी संचालन पर विशेष ध्यान देने का आदेश दिया गया, जो आधुनिक यातायात प्रबंधन की कुंजी हैं। जागरूकता अभियान सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता गतिविधियों को चालान प्रक्रिया के साथ जोड़ने की योजना पर काम करने को कहा गया। इसका लक्ष्य चालान के साथ जागरूकता को जोड़कर नागरिकों में अनुशासन और नियमों के प्रति संवेदनशीलता पैदा करना है। इसके अलावा, स्कूलों, कंपनियों और नागरिक संगठनों के सहयोग से निरंतर ट्रैफिक जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। सुरक्षित, व्यवस्थित और दुर्घटनामुक्त सफर सुनिश्चित करने के लिए शहर के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों और सड़क मार्गों का नियमित निरीक्षण जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि यह पहल शहरवासियों के सीधे सुझावों को शामिल करके गुरुग्राम की यातायात व्यवस्था में स्थायी सुधार लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। डॉ. राजेश मोहन,डीसीपी ट्रैफिक

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




