
शहर में मार्च तक पांच सीएनजी स्टेशन शुरू करने की तैयारी
अच्छी खबर: -सोहना रोड, द्वारका एक्सप्रेसवे से लेकर मानेसर क्षेत्र में खोले जाएंगे -50 से 80 हजार वाहन चालकों सीएनजी के लिए नहीं भटकना पड़ेगा -अभी 52 स
गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी में मार्च तक पांच सीएनजी स्टेशन शुरू करने की तैयारी चल रही है। ये नए स्टेशन शहर में सीएनजी की उपलब्धता को बढ़ाएंगे, जिससे वाहन मालिकों को लाभ होगा और प्रदूषण कम करने में मदद मिलेगी। जिसमें पांच स्टेशनों पर काम चल रही है। जो तीन महीने में वाहनों के लिए सीएनजी मिलना शुरू हो जाएगा। पांच और स्टेशनों निर्माण करने की योजना: हरियाणा सिटी गैस कंपनी के अनुसार गुरुग्राम-सोहना रोड, सोहना रोड, ओल्ड गुरुग्राम, गुरुग्राम-फर्रुखनगर रोड, द्वारका एक्सप्रेसवे में सीएनजी स्टेशन का निर्माण कार्य प्रगति पर है। मार्च में शुरू होने से 50 से 80 हजार वाहन चालकों सीएनजी की सुविधा मिलेगी।
अभी वाहन चालकों को सीएनजी के लिए नहीं भटकना पड़ता है। यहां पर एक किलो किलो ग्राम क्षमता का एक सीएनजी होगा। शहर के लोगों में बढ़ी सीएनजी की मांग: एचसीजी के अधिकारियों ने कहा कि हर साल 30 हजार सीएनजी के लिए वाहन सड़कों पर उतरते हैं। अभी गुरुग्राम में 52 सीएनजी स्टेशनों की संख्या है। इस पर पांच सीएनजी से 7 लाख वाहनों में खपत होती है। तीन लाख किलोग्राम सीएनजी आपूर्ति कम पड़ती है। लोगों की अधिक मांग को देखते हुए नए खोले जाने वाले स्टेशन ज्यादातर नए गुरुग्राम में खोले जाएंगे। नये सीएनजी स्टेशन सीएनजी वाहनों में खपत होने से प्रदूणण में कमी आएगी। सीएनजी के फायदे वाहन मालिकों के अनुसार सीएनजी पेट्रोल व डीजल से काफी सस्ता है। सीएनजी वाहनों की माइलेज उक्त दोनों से बेहतर है। शहर के बहुत बड़े हिस्से में लोग सीएनजी स्टेशन लगने का इंतजार कर रहे हैं और वह ईंधन आपूर्ति की व्यवस्था होते ही सीएनजी वाहन खरीद करेंगे। जिससे प्रदूषण से राहत मिले सके। पांच नए सीएनजी स्टेशन मार्च तक शुरू किया जाएगा। इसके शुरू करने के बाद पांच और स्टेशन निर्माण करने की योजना बनाई है। एक स्टेशन निर्माण पर करीब पांच करोड़ रुपये खर्च आता है। इससे नए गुरुग्राम वासियों की मांग काफी हद तक पूरी हो जाएगी। सतीश चोपड़ा चेयरमैन एचसीजी गुरुग्राम

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




