पंप के सहारे बारिश के पानी की निकासी होगी

Newswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
Follow us on Google News
share

गुरुग्राम में बारिश के पानी की निकासी के लिए 14 स्थानों पर 63 पंप लगाए जाएंगे। जीएमडीए ने इस व्यवस्था के लिए ढाई करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया है। पंप की क्षमता 20 एचपी से लेकर 70 एचपी तक होगी। विभिन्न क्षेत्रों में पंप लगाए जाएंगे, ताकि जलभराव से बचा जा सके।

पंप के सहारे बारिश के पानी की निकासी होगी

गुरुग्राम, दीपक आहूजा। बारिश के पानी की निकासी की व्यवस्था 14 स्थानों पर पंप पर आधारित रहेगी। इन जगहों पर करीब 63 पंप लगाए जाएंगे। इस व्यवस्था को लेकर गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने करीब ढाई करोड़ रुपये की लागत का टेंडर जारी किया है। जीएमडीए की जलभराव से बचाव की योजना के तहत सेक्टर-38 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम के समीप छह पंप लगाए जाएंगे। इन पंप की क्षमता 20 एचपी से लेकर 70 एचपी तक रहेगी। एंबीयंस मॉल, ज्वाला मिल, सेक्टर-34 पर दो-दो पंप, दिल्ली-जयपुर हाईवे पर गांव नरसिंहपुर के समीप 12 पंप, कृष्णा चौक, सेक्टर-10 बस डिपो, सेक्टर-36बी, सेक्टर-81 से लेकर सेक्टर-115 और सेक्टर-107 में दो-दो पंप लगाए जाएंगे।

धनवापुर एमपीएस के समीप दो पंप की व्यवस्था की जाएगी। खांडसा चौक पर एक पंप लगाया जाएगा। बहरामपुर एसटीपी के आसपास 16 पंप लगाए जाएंगे। वाटिका चौक पर दो पंप लगाए जाएंगे। इसके अलावा बहरामपुर से नरसिंहपुर तक चार जनरेटर, कृष्णा चौक पर एक जनरेटर लगाया जाएगा। अतिरिक्त मजदूरों की नियुक्त इस दौरान पानी निकासी की व्यवस्था बनाए रखने के लिए होगी।-

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।