कंट्रोल रूम से जलभराव की निगरानी होगी

हिन्दुस्तान, गुड़गांव
Follow us on Google News
share

गुरुग्राम नगर निगम अब जीएमडीए की तर्ज पर अपना खुद का कमांड एंड कंट्रोल सेंटर बनाएगा, जिसमें शहर के बूस्टिंग स्टेशनों, सीवर मैनहोल, स्ट्रीट लाइटों और जलभराव की निगरानी होगी। इसके लिए निजी एजेंसी को काम सौंपा जाएगा और माइक्रो डाटा सेंटर भी स्थापित किया जाएगा।

कंट्रोल रूम से जलभराव की निगरानी होगी

गुरुग्राम,कृष्ण कुमार। नगर निगम गुरुग्राम अब जीएमडीए की तर्ज पर अपना खुद का कमांड एंड कंट्रोल सेंटर बनाएगा। इस नए सेंटर के जरिए शहर के बूस्टिंग स्टेशनों, सीवर मैनहोल, स्ट्रीट लाइटों और मानसून के दौरान होने वाले जलभराव वाली जगहों की चौबीस घंटे निगरानी की जाएगी। निगम प्रशासन ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है।

कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की स्थापना

कमांड कंट्रोल को स्थापित करने का काम निजी एजेंसी को सौंपा जाएगा। इसको लेकर निगम ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। बता दें कि शहर में जलभराव की समस्या से निपटने और सीवर ओवरफ्लो को रोकने के लिए निगम की तरफ से पहले ही संवेदनशील जगहों और सीवर मैनहोल पर विशेष सेंसर लगाए जा रहे हैं, जिन्हें अब सीधे इस कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा। इस आधुनिक कमांड कंट्रोल रूम को अस्थाई रूप से निगम के सेक्टर-34 स्थित कार्यालय में स्थापित किया जाएगा।

शहर की गतिविधियों की निगरानी

यहां से पूरे शहर की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए बकायदा शिफ्टों में कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी, जो 24 घंटे लाइव मॉनिटरिंग करेंगे। इस परियोजना की शुरुआत से शहरवासियों को सीवर और पानी से जुड़ी समस्याओं से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। अब किसी भी क्षेत्र में खराबी या ओवरफ्लो होने पर कंट्रोल रूम को तुरंत अलर्ट मिल जाएगा। शुरुआत में इस छोटे स्तर के सेंटर पर आने वाले फीडबैक के आधार पर आगे की बड़ी योजना तैयार की जाएगी।

माइक्रो डाटा सेंटर की स्थापना

माइक्रो डाटा सेंटर भी स्थापित होगा : इस पूरी निगरानी प्रणाली को सुचारू रूप से चलाने और सेंसर से आने वाले भारी-भरकम डाटा को सुरक्षित रखने के लिए कंट्रोल रूम के भीतर ही एक माइक्रो डाटा सेंटर भी अलग से स्थापित किया जाएगा। इस डाटा सेंटर में शहर भर के सीवर नेटवर्क, जलभराव के इतिहास और पानी की सप्लाई का पूरा रिकॉर्ड सुरक्षित रहेगा। इसके जरिए अधिकारी भविष्य की योजनाओं को तैयार करने और शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए सटीक फैसले ले सकेंगे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

गुरुग्राम का नया कमांड एंड कंट्रोल सेंटर किसके लिए बनाया जा रहा है?
गुरुग्राम का नया कमांड एंड कंट्रोल सेंटर शहर के बूस्टिंग स्टेशनों, सीवर मैनहोल, स्ट्रीट लाइटों और जलभराव वाली जगहों की चौबीस घंटे निगरानी के लिए बनाया जा रहा है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।