गांवों को जोड़ने वाली तीन मुख्य सड़कों का निर्माण होगा

Jan 13, 2026 11:12 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share Share
Follow Us on

गुरुग्राम में गांवों को जोड़ने वाली तीन प्रमुख सड़कों का निर्माण होगा। कुल 28 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए 18 करोड़ रुपये खर्च होंगे। पीडब्ल्यूडी ने दिसंबर 2026 तक इस कार्य को पूरा करने का लक्ष्य रखा है। सड़कें ग्रामीण परिवहन को सुगम बनाएंगी और विकास में सहायक होंगी।

गांवों को जोड़ने वाली तीन मुख्य सड़कों का निर्माण होगा

गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। जिले में गांवों को जोड़ने वाली तीन प्रमुख सड़कों का निर्माण होगा। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की ओर से गांवों की 28 किलोमीटर सड़क निर्माण किया जाएगा। इन सड़कों के निर्माण पर 18 करोड़ रुपये खर्च किये जाएंगे। विभाग ने दिसंबर 2026 तक सड़क निर्माण पूरा कर यातायात सुगम बनाने का लक्ष्य रखा है। संबंधित एजेंसी को निर्देश जारी किया गया है कि निर्माण कार्य में किसी प्रकार लापरवाही मिलने पर उनकी जमानत राशि को जब्त कर लिया जाएगा। पीडब्ल्यूडी की ओर से रिठौज से धूमसपुर वाया नयागांव तक 10 किलोमीटर सड़क निर्माण शुरू कर दिया गया है।

इस पर 6.54 करोड़ रुपये खर्च किया जाएगा। इसी तरह अभयपुर, लोहटकी, खेरला गांव और दमदमा (दमदमा से रिठौज तक) को जोड़ने वाली सड़कों का जीर्णोद्धार और चौड़ीकरण किया जाएगा। इन सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों की ओर से लंबे समय मांग की जा रही थी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जुलाई 2025 में शिलान्यास किया था। इसके बाद पीडब्ल्यूडी की कार्ययोजना की मंजूरी मिली। विभाग ने टेंडर जारी करके एजेंसी को वर्क अलॉट किया। इसके बाद 8.97 करोड़ रुपये की लागत से सोहना-अभयपुर-लोहटकी-खेरला और दमदमा-रिठौज सड़क का नवीनीकरण शामिल है, जिससे क्षेत्र की कनेक्टिविटी सुधरेगी और यातायात की समस्या कम होगी। यातायात बेहतर बनाकर कनेक्टिविटी प्रदान करना उद्देश्य शहरी विकास के कारण बढ़ी हुई यातायात की भीड़ को कम करने के लिए उल्लावास और बहरामपुर होते हुए 4.75 किलोमीटर तक सड़क निर्माण होगा। इस सड़क निर्माण पर 3.60 करोड़ रुपये की लागत आएगी। यातायात बेहतर बनाकर कनेक्टिविटी प्रदान करना है। खासकर दमदमा रोड पर आवासीय कॉलोनियां विकसित हुई हैं। जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। विभागीय अधिकारियों ने कहा कि सड़कों के निर्माण से ग्रामीण इलाकों में परिवहन आसान होगा। इससे शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य दैनिक आवश्यकताओं तक पहुंच सुगम होगी, जिससे विकास को गति मिली है। गांवों को जोड़ने वाली तीन मुख्य सड़कों का निर्माण के लिए एजेंसियों को ठेका जारी कर काम शुरू कर दिया गया है। तीन सड़कों का काम दिसंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। जिससे सड़कों पर यातायात बाधित न हो। - चरणजीत सिंह, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग गुरुग्राम

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsNcr NewsGurgaon NewsGurugram to Construct Three Major Roads to Enhance Connectivity by 2026
;;;