उद्योग विहार फेज एक में नई सीमेंटेड सड़क का निर्माण होगा

हिन्दुस्तान, गुड़गांव
Follow us on Google News
share

गुरुग्राम के उद्योग विहार फेज एक में नई सीमेंटेड सड़क का निर्माण किया जाएगा। एचएसआईआईडीसी द्वारा जारी टेंडर से औद्योगिक क्षेत्र में भारी वाहनों की आवाजाही आसान होगी। खराब सड़क स्थिति से उद्यमियों को राहत मिलेगी। परियोजना का उद्देश्य सड़कों की मरम्मत और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना है।

उद्योग विहार फेज एक में नई सीमेंटेड सड़क का निर्माण होगा

गुरुग्राम, अमर मौर्य। उद्योग विहार फेज एक में नई सीमेंटेड सड़क का निर्माण किया जाएगा। हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) की ओर से सड़क निर्माण के लिए ऑनलाइन टेंडर जारी किया गया। इससे औद्योगिक क्षेत्र में भारी वाहनों की आवाजाही आसान होगी। उद्यमियों को सड़क की खराब स्थिति से छुटकारा मिलेगा।

सड़क की स्थिति

उद्योग विहार की आंतरिक सड़कें कई जगह गड्ढों से भरी है। सड़क के किनारे काफी अतिक्रमण रहता है। ओल्ड दिल्ली रोड से राव गजराज सिंह मार्ग ज्वाला मिल और श्याम चौक के रास्ते पर रोजाना सुबह शाम जाम लगता है। इन सड़कों को चौड़ा किया जाए और यहां जाम को रोकने का प्रबंधन किया जाए। इसको लेकर एचएसआईआईडीसी की ओर से सड़कों का निर्माण करने की योजना बनाकर टेंडर जारी कर दिया है।

सड़क निर्माण की योजना

एसएसआईआईडीसी के डीजीएम अरुण गर्ग ने कहा कि तारकोल की सड़कों के निर्माण में दिक्कत आ रही है। इसलिए सीसी सड़क का निर्माण किया जाएगा। औद्योगिक क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए विकास कार्यों के लिए 57 लाख रुपये के टेंडर जारी किए गए हैं। इन परियोजना का मुख्य उद्देश्य सड़कों की मरम्मत और आवागमन सुविधाओं को बेहतर बनाना है। औद्योगिक क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर होने उद्यमियों को राहत मिलेगी।

------

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कौन सी सड़क का निर्माण किया जाएगा?
उद्योग विहार फेज एक में नई सीमेंटेड सड़क का निर्माण किया जाएगा।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।