यमुना में गंदा पानी जाने से रोकने के लिए एसटीपी बनेगा
- जीएमडीए की तरफ से एसटीपी और एमपीएस का निर्माण किया जाएगा- जीएमडीए की तरफ से एसटीपी और एमपीएस का निर्माण किया जाएगा

गुरुग्राम, दीपक अहूजा। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की तरफ से यमुना को प्रदूषणमुक्त करने की तैयारी की जा रही है। इसके तहत करीब 264 करोड़ रुपये की लागत से गांव धनवापुर में सीवर शोधन संयंत्र और मेन पंपिंग स्टेशन (एमपीएस) का निर्माण किया जाएगा। बुधवार को इस टेंडर को मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के समक्ष रखा जाएगा। जीएमडीए ने गांव धनवापुर में 100 एमएलडी क्षमता का सीवर शोधन संयंत्र तैयार करने की योजना बनाई है। इसके निर्माण में करीब 98 करोड़ रुपये की लागत आएगी। मेन पंपिंग स्टेशन के निर्माण में करीब 166 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
एमपीएस की क्षमता करीब 665 एमएलडी होगी। इसके टेंडर के लिए तीन कंपनियों ने आवेदन किया है, जबकि सीवर शोधन संयंत्र के निर्माण के लिए दो कंपनियां आगे आई हैं।चंडीगढ़ में बुधवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय कार्य समिति की बैठक होगी। इस टेंडर को उनके समक्ष मंजूरी के लिए रखा जाएगा। ठेकेदार कंपनियों ने नेगोसिएशन के बाद टेंडर आवंटन की प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा। जीएमडीए के मुख्य अभियंता हेमंत यादव के मुताबिक एसटीपी और एमपीएस बनने के बाद यमुना में प्रदूषित पानी नहीं जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


