विश्व शांति के लिए हनुमान मंदिर में हुआ कार्यक्रम, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की सद्बुद्धि के लिए हुआ हवन

Apr 02, 2026 11:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share

गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। विश्व भर में जारी युद्ध की विभीषिका और अशांति के बीच साइबर सिटी गुरुग्राम के सेक्टर-32 से शांति का अनूठा संदेश दिया गया। ह

विश्व शांति के लिए हनुमान मंदिर में हुआ कार्यक्रम, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की सद्बुद्धि  के लिए हुआ हवन

गुरुग्राम। विश्व भर में जारी युद्ध की विभीषिका और अशांति के बीच साइबर सिटी गुरुग्राम के सेक्टर-32 से शांति का अनूठा संदेश दिया गया। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर यहां स्थित हनुमान मंदिरमें एक विशेष हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान का मुख्य उद्देश्य दुनिया भर में शांति स्थापित करना और प्रमुख वैश्विक नेताओं, विशेषकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सद्बुद्धि प्रदान करने की प्रार्थना करना था। युद्ध रोकने और वैश्विक शांति के लिए प्रार्थनायज्ञ के दौरान पुरोहित पंडित मनीष हरि ने बताया कि वर्तमान में मानवता कठिन दौर से गुजर रही है। रूस-यूक्रेन से लेकर मध्य पूर्व तक चल रहे संघर्षों ने वैश्विक स्तर पर तनाव पैदा कर दिया है।

उन्होंने कहा कि हमने बजरंगबली से प्रार्थना की है कि वे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वैश्विक शक्तिशाली नेताओं को विवेक और सद्बुद्धि प्रदान करें, ताकि वे युद्ध को रोकने और विश्व कल्याण की दिशा में कड़े व शांतिपूर्ण कदम उठा सकें।वसुधैव कुटुम्बकम का संदेशवरिष्ठ ज्योतिषी और वास्तुकार आदित्य पारीक ने भारतीय संस्कृति की प्राचीन अवधारणा पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हमारी परंपरा हमेशा से वसुधैव कुटुम्बकम् यानी पूरी दुनिया को एक परिवार मानने की रही है। आज जब दुनिया विनाशकारी हथियारों और युद्ध की बात कर रही है, तब इस तरह के आध्यात्मिक आयोजन सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।भक्तों ने किया हनुमान चालीसा का पाठहवन-यज्ञ में केवल धार्मिक प्रतिनिधि ही नहीं, बल्कि भारी संख्या में स्थानीय लोग, समाजसेवी और स्कूली बच्चों ने भी हिस्सा लिया। श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया और आहुतियां दीं। वास्तुकार निशिका पारीक ने बताया कि हवन न केवल आध्यात्मिक शांति प्रदान करता है, बल्कि यह पर्यावरण की शुद्धि के लिए भी विज्ञान सम्मत है। यज्ञ की पूर्णाहूति के बाद मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ और सभी उपस्थित भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। स्थानीय निवासियों का मानना है कि इस तरह के सामूहिक आयोजनों से समाज में भाईचारे की भावना मजबूत होती है और वैश्विक संकटों के समय ईश्वर से शक्ति प्राप्त होती है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।