राष्ट्रीय पैरा तैराकी स्पर्धा में रेवांश ने तीन स्वर्ण पदक जीता
-8 से 10 जून तक बैंगलुरु के कर्नाटक में राष्ट्रीय पैरा तैराकी चैंपियनशिप हुई गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। बैंगलुरु के कर्नाटक में आयोजित राष्ट्रीय प

गुरुग्राम, अमर मौर्य। बैंगलुरु के कर्नाटक में आयोजित राष्ट्रीय पैरा तैराकी चैंपियनशिप में गुरुग्राम के होनहार तैराक रेवांश अदलखा ने शानदार प्रदर्शन किया। विभिन्न तैराकी वर्ग में तीन स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। 8 से 10 जून तक बैंगलुरु के कर्नाटक में राष्ट्रीय पैरा तैराकी चैंपियनशिप आयोजित हुई। इसमें रेवांश ने विभिन्न स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीता है। इसमें 50 मीटर फ्रीस्टाइल में स्वर्ण, 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में स्वर्ण और 50 मीटर बैकस्ट्रोक में स्वर्ण पदक शामिल है。
उपलब्धियों का महत्व
यह उपलब्धि रेवांश की अथक मेहनत, अनुशासन, समर्पण और दृढ़ इच्छाशक्ति का परिणाम है। उनकी सफलता में उनके प्रशिक्षकों, शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। जिनके निरंतर मार्गदर्शन और प्रोत्साहन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया।
प्रेरणा का स्रोत
रेवांश का मानना है कि उन्हें दिव्यांग नहीं, बल्कि एक स्पेशल चाइल्ड के रूप में देखा जाना चाहिए। उन्होंने अपने हुनर, मेहनत और लगन से यह सिद्ध भी कर दिया है कि प्रतिभा किसी भी शारीरिक चुनौती की मोहताज नहीं होती। रेवांश ने कहा कि मंज़िल उसी को मिलती है जिसके सपनों में जान होती है, पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है। रेवांश आज उन सभी विशेष बच्चों और उनके परिवारों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं, जो जीवन में चुनौतियों का सामना करते हुए अपने सपनों को साकार करने का साहस रखते हैं। रेवांश अदलखा की यह ऐतिहासिक उपलब्धि न केवल हरियाणा बल्कि पूरे देश के लिए गर्व है。
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


