बोर्ड रिजल्ट: आर्थिक स्थिति कमजोर होने के बावजूद 12वीं में 78.2% अंक लाकर बढ़ाया मान
गुरुग्राम,संवाददाता। आर्थिक तंगी और सीमित संसाधनों के बावजूद अगर हौसले मजबूत हों, तो सफलता की राह खुद बन जाती है। गुरुग्राम के सेक्टर-43 स्थित एमिटी इ

गुरुग्राम, साक्षी रावत। आर्थिक तंगी और सीमित संसाधनों के बावजूद अगर हौसले मजबूत हों, तो सफलता की राह खुद बन जाती है। गुरुग्राम के सेक्टर-43 स्थित एमिटी इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा गरिमा सिंह ने इसी बात को सच साबित किया है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) से आने वाली गरिमा ने सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में 78.2 प्रतिशत अंक हासिल कर न केवल अपने परिवार, बल्कि स्कूल का भी नाम रोशन किया है। खास बात यह रही कि उन्होंने पेंटिंग विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए। गरिमा के पिता पेशे से ड्राइवर हैं, जबकि उनकी मां कीर्ति अस्पताल में नौकरी करती हैं। सीमित आय के बीच परिवार ने हमेशा बेटी की पढ़ाई को प्राथमिकता दी। आर्थिक चुनौतियों के बावजूद गरिमा ने कभी अपने सपनों को कमजोर नहीं पड़ने दिया। स्कूल से मिली स्कॉलरशिप और शिक्षकों के मार्गदर्शन ने उनके आत्मविश्वास को और मजबूत किया।
गरिमा की सफलता का रहस्य
गरिमा बताती हैं कि उन्होंने नियमित पढ़ाई और अनुशासन को अपनी सफलता का आधार बनाया। पढ़ाई के साथ-साथ उन्हें पेंटिंग का भी बेहद शौक है, जिसमें उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। उनका सपना आगे चलकर अपने पैरों पर खड़ा होना और परिवार का सहारा बनना है। विद्यालय प्रबंधन ने भी गरिमा की उपलब्धि को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि उनकी मेहनत और संघर्ष अन्य विद्यार्थियों के लिए मिसाल हैं।
गरिमा का सपना
-------
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


