Gurgaon News: जोन-4 को जीवीपी मुक्त बनाने की मुहिम तेज

हिन्दुस्तान, गुड़गांव
Follow us on Google News
share

Gurgaon News: गुरुग्राम की अतिरिक्त आयुक्त पूजा चांवरिया ने जोन-4 की स्वच्छता व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक की। उद्देश्य खुली जगहों से कूड़ा हटाना और डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण को मजबूत करना है। नागरिकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया गया है। 21 जीवीपी में से 3 को समाप्त किया गया है।

Gurgaon News: जोन-4 को जीवीपी मुक्त बनाने की मुहिम तेज

Gurgaon News: गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। नगर निगम गुरुग्राम की अतिरिक्त आयुक्त पूजा चांवरिया ने सोमवार को जोन-4 की स्वच्छता व्यवस्था को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य जोन-4 को गार्बेज वल्नरेबल प्वाइंट (जीवीपी) यानी खुले में कूड़ा फेंकने वाले स्थानों से पूरी तरह मुक्त बनाना और डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करना रहा। बैठक में वरिष्ठ सफाई निरीक्षक, सहायक सफाई निरीक्षक सहित कई संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। अतिरिक्त आयुक्त पूजा चांवरिया ने कहा कि यह अभियान तभी सफल होगा जब नागरिक इसमें सक्रिय भागीदारी निभाएंगे। उन्होंने जनता से अपील की कि वे अपने घरों का कूड़ा केवल निगम के वाहनों में ही दें। बैठक में बताया गया कि जोन-4 में कुल 21 जीवीपी चिन्हित किए गए थे, जिनमें से मुस्तैदी दिखाते हुए 3 प्वाइंट्स को पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है। शेष जीवीपी को भी जल्द ही चरणबद्ध तरीके से खत्म किया जाएगा。

लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही

अतिरिक्त आयुक्त ने सभी सहायक सफाई निरीक्षकों को कड़े निर्देश दिए कि वे अपने क्षेत्रों में कचरा वाहनों की नियमित निगरानी करें और प्रत्येक घर तक समय पर सेवा पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने साफ किया कि स्वच्छता केवल निगम की नहीं, बल्कि आरडब्ल्यूए और स्थानीय नागरिकों की साझा जिम्मेदारी है, जिसके सहयोग से जल्द ही जीवीपी मुक्त जोन-4 का लक्ष्य हासिल किया जाएगा।

सामान्य प्रश्न

जोन-4 में कितने जीवीपी चिन्हित किए गए थे?
जोन-4 में कुल 21 जीवीपी चिन्हित किए गए थे।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।