Hindi NewsNcr NewsGurgaon NewsGurugram Sports Complex Construction Accelerated for International Facilities
जुलाई 2026 तक बनकर तैयार हो जाएगा वजीराबाद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स

जुलाई 2026 तक बनकर तैयार हो जाएगा वजीराबाद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स

संक्षेप:

- 88 करोड़ की लागत से बनेगा विश्वस्तरीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, वजीराबाद स्टेडियम जुलाई 2026 तक होगा तैयार

Nov 19, 2025 11:17 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share Share
Follow Us on

गुरुग्राम। गुरुग्राम के युवाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से वजीराबाद में बन रहे अत्याधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण कार्य में तेजी लाई जा रही है। नगर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि 88 करोड़ की लागत से 11 एकड़ में तैयार हो रहे इस महत्वाकांक्षी परियोजना को जुलाई 2026 तक पूरा कर लिया जाए। बता दें कि वजीराबाद खेल स्टेडियम का निर्माण कार्य वर्तमान में लगभग 20 फीसदी से अधिक पूरा हो चुका है। हालांकि, यह परियोजना अपनी मूल समय सीमा से लगभग एक साल की देरी से चल रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

निगम आयुक्त ने अब अधिकारियों को कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता किए बिना इसे निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के सख्त निर्देश दिए हैं। आयुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि यह खेल परिसर गुरुग्राम के युवाओं को खेल गतिविधियों के लिए एक विश्वस्तरीय मंच प्रदान करेगा और शहर के खेल बुनियादी ढांचे को एक नई पहचान देगा। पार्किंग और ईवी चार्जिंग की व्यवस्था कॉम्प्लेक्स में आने वाले खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और दर्शकों की सुविधा के लिए पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था की जाएगी। परिसर में 100 चार पहिया वाहनों और 75 दोपहिया वाहनों के लिए पार्किंग की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके अलावा, पर्यावरण हितैषी परिवहन को बढ़ावा देने के लिए यहाँ 14 इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) चार्जिंग स्टेशन भी स्थापित किए जाएंगे। निरीक्षण के दौरान, निगम आयुक्त के साथ अतिरिक्त नगर निगम आयुक्त रविन्द्र यादव, संयुक्त आयुक्त रविन्द्र मलिक और मुख्य अभियंता विजय ढाका सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। सभी अधिकारियों को निर्माण कार्य में उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। वजीराबाद खेल स्टेडियम का निर्माण 30 फीसदी तक हो चुका है। एजेंसी को जुलाई 2026 तक काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। - विजय ढाका, मुख्य अभियंता, नगर निगम, गुरुग्राम।