शिविर में सात लोगों की शिकायतों की सुनवाई हुई
-लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में एसडीएम परमजीत चहल ने सुनीं समस्याएं गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। लघु सचिवालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में सोमवार

गुरुग्राम। लघु सचिवालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में सोमवार को समाधान शिविर आयोजित किया गया। एसडीएम परमजीत चहल ने लोगों की शिकायतें सुनकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसमें कुल सात शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें बिजली, पानी, सड़क, जमीन से जुड़े मामले आए। अधिकांश शिकायतों का समाधान मौके पर ही कर दिया गया। एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी मामलों को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ लेते हुए तय समय सीमा में कार्रवाई सुनिश्चित करें। समाधान शिविरों के माध्यम से लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों की उपलब्धता मिल रही है, जिससे उनकी शिकायतों का मौके पर ही निपटारा संभव हो रहा है।
जिला और उपमंडल स्तर पर प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जाते हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


