फॉलोअप : रुपयों के लेन-देन में गोली चलाने के दो आरोपी गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, गुड़गांव
Follow us on Google News
share

गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। सेक्टर-10 के एक मकान में एक व्यक्ति को गत 10 जून की रात को गोली मारने के मामले में गुरुग्राम पुलिस ने दो आरोपियों को गि

फॉलोअप : रुपयों के लेन-देन में गोली चलाने के दो आरोपी गिरफ्तार

गुरुग्राम, दीपक आहूजा। सेक्टर-10 के एक मकान में एक व्यक्ति को गत 10 जून की रात को गोली मारने के मामले में गुरुग्राम पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अब तक इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनके कब्जे से दो स्कार्पियो, एक रिवाल्वर और एक कारतूस बरामद किया है। गोली लगने से घायल सेक्टर-10 निवासी सिकंदर ने पुलिस को बताया था कि उसकी पहचान आशीष नामक व्यक्ति से है। आशीष और अर्जुन साहु नामक व्यक्ति का रुपयों को लेकर विवाद है। अर्जुन ने 10 जून की शाम को आशीष को जान से मारने की धमकी दी थी।

वह आशीष के ऑफिस में बैठा था। इतनी देर में कुछ लोग वहां पहुंच गए और बोले कि आशीष को बाहर निकालो। जब सिकंदर ने उन व्यक्तियों से कहा कि आराम से बैठकर बात करते हैं। यह सुनकर इन लोगों ने सिकंदर के साथ गाली-गलोज शुरू कर दी। इनमें से एक व्यक्ति ने उसके पैर में गोली मार दी। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।थाना सेक्टर-10 पुलिस ने इस मामले में संलिप्त दो आरोपियों को शनिवार रात को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान हीरा नगर निवासी समीर गुलिया और अर्जुन नगर निवासी मोहित गाबा के रूप में हुई। इससे पहले अर्जुन साहू, विकास शर्मा, रोहन उर्फ रवि फौगाट को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस जांच में पता चला है कि अर्जुन और आशीष के बीच में 1.63 लाख रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। इस विवाद के चलते अर्जुन साहू ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपी समर और मोहित रोहतक से एलएलबी की पढ़ाई कर रहे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।