चार स्थानों पर फायरिंग करने वाले दबोचे
गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। साइबर सिटी गुरुग्राम में पिछले 48 घंटों से दहशत का पर्याय बने तीन शातिर बदमाशों की पहचान कर अपराध शाखा सेक्टर-40 अपराध शा

गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। शहर में पिछले 48 घंटों में चार स्थानों पर फायरिंग कर दहशत फैलाने के आरोप में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान 26 वर्षीय विनय, 25 वर्षीय बॉबी और 27 वर्षीय पवन के रूप में हुई है। तीनों कादरपुर गांव के रहने वाले हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 28 जनवरी की रात कादरपुर निवासी आरोपियों ने अपने ही गांव के एक युवक और उसके भाई को फोन कर जान से मारने की धमकियां देनी शुरू कीं। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपियों की आपराधिक छवि के डर से उन्होंने फोन उठाना बंद कर दिया।
इसी बात से बौखलाकर आरोपी 28 जनवरी की देर रात एक कार में सवार होकर आए और उनके घर के बाहर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। आरोपियों ने करीब आठ से दस राउंड हवाई फायर किए। हालांकि, गनीमत रही कि फायरिंग में गोली किसी को नहीं लगी। टोल पर चलाई गोली,कैमरे में कैद हुई घटना आरोपियों ने 29 जनवरी को घामड़ौज टोल प्लाजा पर उस समय फायरिंग कर दी, जब वहां मौजूद कर्मचारियों ने उनसे टोल टैक्स की मांग की। आरोपियों ने रात सवा आठ बजे दो राउंड फायरिंग की और उसके बाद टोल को पार करते हुए गुरुग्राम की तरफ चले गए। इसके तुरंत बाद आरोपियों ने गांव झील की ढाणी (कादरपुर) में एक व्यक्ति पर हत्या की नीयत से हमला किया। उसी रात करीब 08:50 बजे आरोपियों ने गांव के ही एक अन्य युवक रोहित के घर पर भी पुरानी रंजिश के चलते ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। उसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने शुरू की जांच फायरिंग की सूचना के बाद पुलिस टीम हरकत में आई। पुलिस ने वैज्ञानिक और तकनीकी जांच करते हुए टीमों के साथ-साथ सीन-ऑफ-क्राईम, एफएसएल और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट्स को मौके पर बुलाया गया। घटनास्थल से खोल और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए गए। अपराध शाखा सेक्टर-40 की टीम ने तकनीकी सर्विलांस और अपने खुफिया तंत्र को सक्रिय किया, जिसके परिणामस्वरूप शुग्रवार जनवरी को तीनों आरोपियों को घेराबंदी कर काबू कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ थाना सेक्टर-65 में एक और थाना भोंडसी में दो मामले हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमे दर्ज किए गए हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि इन वारदातों के पीछे मुख्य कारण आपसी वर्चस्व की लड़ाई और पुराना विवाद था। पुलिस अब आरोपियों को रिमांड पर लेकर वारदात में इस्तेमाल किए गए अवैध हथियार और कार को बरामद करने की कोशिश कर रही है। इस गिरफ्तारी के बाद कादरपुर और आसपास के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। पुलिस मामले की गहनता से तफ्तीश कर रही है ताकि इन अपराधियों के नेटवर्क का पूरी तरह से खात्मा किया जा सके।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


