मानेसर औद्योगिक क्षेत्र की सीवर लाइनें अब नहीं होगी जाम
-एचएसआईआईडीसी ने लाइनों की सफाई के लिए ठेका दिया -उद्यमियों के आरोप सीवर लाइनों के ढक्कन खुले होने से परेशानी गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। मानेसर औ

गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। मानेसर औद्योगिक क्षेत्र के आठ सेक्टरों में सीवर लाइनें अब जाम नहीं होगी। हरियाणा राज्य औद्योगिक और अवसंरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) की ओर से औद्योगिक सेक्टरों की लाइनों की सफाई के लिए ठेका दिया गया है। लाइनों की सफाई से लेकर टूट ढक्कन लगाए जाएंगे। जिससे उद्यमियों की सीवरेज जाम की समस्या दूर हो जाएगी। औद्योगिक सेक्टरों नालों के ढक्कन टूटे: मानेसर के लगभग सभी औद्योगिक सेक्टरों नालों के ढक्कन टूटे हुए है। शिकायतें करने के बाद भी इस पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। सेक्टर सात में नाले का ढक्कन टूटा होने के कारण बड़ा हादसा होने का डर बना रहता है।
उद्यमी मनोज जैन ने बताया कि सेक्टर सात में कई जगह नाले के ढक्कन टूटे हुए हैं। ऐसा नहीं है कि ये ढक्कन अभी टूटे हैं। पिछले करीब एक साल से ये ढक्कन ऐसे ही टूटे हुए हैं। इस समस्या के लिए नगर निगम से लेकर एचएसआईडीसी अधिकारियों से भी शिकायत की गई। हर दिन फोटों भी भेजकर शिकायत करते है। मरम्मत को लेकर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। रखरखाव के लिए उद्योगों से लाखों रुपये लिया जाता है सतीश कुमार ने कहा कि मानेसर में रखरखाव के नाम पर उद्योगों से लाखों रुपये का बजट लिया जाता। इस बजट को खर्च भी किया जाता है। लेकिन इसके परिणाम जमीनी स्तर पर नहीं दिखते। जगह जगह नालों के ढक्कन टूटे हुए हैं। बाहरी सड़क पर तो काफी दूर तर ढक्कन रखे ही नहीं गए हैं। मानेसर में सीवर लाइन की सफाई और इसके रखरखाव के लिए अलग से बजट बनाया जाता है। इसके बाद भी लगभग सभी सेक्टरों में टूटे नाले के ढक्कन किसी भी अनहोनी को न्योता दे रहे हैं। जल्द सीवर सफाई और ढक्कन लगाने के काम शुरू होगा: एचएसआईआईडीसी के एजीएम राजीव गोयल ने कहा कि नवंबर 2025 में नगर निगम से मानेसर औद्योगिक सेक्टरों के सीवर रखरखाव की जिम्मेदारी आई। इसके बाद सीवर सफाई और टूटे ढक्कन लगाने के लिए बारह लाख रुपये का ठेका दिया गया है। जल्द ही ठेकेदार सीवर सफाई और टूटे ढक्कन बदलने का काम शुरू कर देगा। जिससे उद्यमियों की सीवरेज समस्या खत्म हो जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




