द्वारका एक्सप्रेसवे को जोड़ रही सेक्टर-37डी की सड़क बदहाल अवस्था में
गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। द्वारका एक्सप्रेसवे को जोड़ रही सेक्टर-37डी की सड़क बदहाल अवस्था में है। इसकी वजह से आसपास रह रहे करीब 15 हजार परिवारों

गुरुग्राम,। द्वारका एक्सप्रेसवे को जोड़ रही सेक्टर-37डी की सड़क बदहाल अवस्था में है। इसकी वजह से आसपास रह रहे करीब 15 हजार परिवारों को असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि इस सिलसिले में स्थानीय निवासियों की तरफ से जीएमडीए और पीडब्ल्यूडी बीएंडआर में शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। सेक्टर-37सी में तक्षिला हाइट्स, क्रोना ऑप्टस, अपैक्स आवर होम्स, इम्पीरिया एसफिरा, आरएमसी रेजिडेंसी, सेक्टर-37डी में रामप्रस्था सिटी, बीटीपी पार्क सरीन, जनरेशन, टेरा, व्यू, सिग्नेचर मिलेनिया आदि रिहायशी सोसाइटियां हैं। इनमें करीब 10 हजार परिवार रह रहे हैं। इसके अलावा गांव बसई और सेक्टर-नौबी में करीब पांच हजार परिवार रहते हैं।
द्वारका एक्सप्रेसवे आवागमन में लिए इस सड़क का लोगों की तरफ से इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन यह पिछले तीन साल से बदहाल अवस्था में है। बारिश में तो इस सड़क पर दो से ढाई फीट तक जलभराव हो जाता है। ऐसे में यहां से निकलना मुश्किल हो जाता है। मामले में खास बात यह है कि मुख्यमंत्र नायब सिंह सैनी और शहरी विकास के प्रधान सलाहकार डीएस ढेसी की तरफ से अधिकारियों को बदहाल सड़कों की मरम्मत करने के लगातार आदेश जारी किए जा रहे हैं, लेकिन यह सुनवाई नहीं कर रहे हैं। मुख्य सड़क पर गड्ढे बने सेक्टर-37डी और नौबी को विभाजित कर रही मुख्य सड़क पर सिग्नेचर सोसाइटी के सामने गड्ढे बने हुए हैं। जीएमडीए की तरफ से ठेकेदार को पिछले छह महीने से नोटिस जारी किए जा रहे हैं, लेकिन इस सड़क की सुध नहीं ली जा रही है। इसकी वजह से सड़क हादसा होने का डर बना रहता है। क्या कहते हैं स्थानीय निवासी :- द्वारका एक्सप्रेसवे को जोड़ रही सड़क बदहाल अवस्था में है। इस सड़क को ठीक करवाने के लिए जीएमडीए, नगर निगम और पीडब्ल्यूडी बीएंडआर में शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। बारिश में तो इस सड़क से निकलना मुश्किल हो जाता है। - संदीप शर्मा, प्रधान, आरडब्ल्यूए, बीपीटीपी पार्क सरीन सोसाइटी, सेक्टर-37डी द्वारका एक्सप्रेसवे से जोड़ रही इस सड़क की लंबाई करीब 200 मीटर की है, जो बदहाल अवस्था में है। यह गांव बसई की सड़क है। कोई सरकारी एजेंसी इसकी मरम्मत या निर्माण की तरफ ध्यान नहीं दे रही है। - विजय कुमार, निवासी, आरएमजी रेजिडेंसी सोसाइटी, सेक्टर-37सी कोट :- अधिकारियों को आदेश जारी किए हैं कि सड़कों की मरम्मत करवाई जाए। यदि नहीं हुई है तो जवाब तलब किया जाएगा। - पीसी मीणा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जीएमडीए
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



