Hindi NewsNcr NewsGurgaon NewsGurugram Sector-14 Hosts Mega Placement Fair 2026
10 फरवरी को शहर में आयोजित होगा डिवीजन लेवल प्लेसमेंट फेयर

10 फरवरी को शहर में आयोजित होगा डिवीजन लेवल प्लेसमेंट फेयर

संक्षेप:

- सेक्टर-14 गुरुग्राम बना मेगा प्लेसमेंट फेयर का 10 फरवरी को शहर में आयोजित होगा डिवीजन लेवल प्लेसमेंट फेयर

Jan 14, 2026 05:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share Share
Follow Us on

- सेक्टर-14 गुरुग्राम बना मेगा प्लेसमेंट फेयर का गुरुग्राम,संवाददाता। सेक्टर-14 स्थित गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज को वर्ष 2026 के गुरुग्राम डिवीजन मेगा प्लेसमेंट फेयर के लिए आधिकारिक रूप से नोडल संस्थान नियुक्त किया गया है। इस मेगा प्लेसमेंट फेयर का उद्देश्य विभिन्न शैक्षणिक स्ट्रीम के छात्रों को रोजगार और प्लेसमेंट के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना तथा उद्योग और शिक्षण संस्थानों के बीच मजबूत तालमेल स्थापित करना है। प्रिंसिपल डॉ. जितेंद्र मलिक ने जानकारी देते हुए बताया कि मेगा प्लेसमेंट फेयर का आयोजन 10 फरवरी को किया जाएगा। यह एक उच्च प्राथमिकता वाली पहल है, जिसमें गुरुग्राम डिवीजन के कुल 9 सरकारी कॉलेज भाग लेंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने कहा कि सेक्टर-14 को नोडल सेंटर बनाए जाने का निर्णय कॉलेज की पूर्व में बड़े शैक्षणिक और व्यावसायिक आयोजनों को सफलतापूर्वक संचालित करने की क्षमता को देखते हुए लिया गया है। इस प्लेसमेंट फेयर में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी 20 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों और फर्मों के शामिल होने की उम्मीद है। ये कंपनियां आर्ट्स, कॉमर्स, साइंस सहित सभी शैक्षणिक स्ट्रीम के छात्रों को प्लेसमेंट के अवसर प्रदान करेंगी, जिससे युवाओं के लिए विविध करियर विकल्प खुलेंगे। छात्रों की बेहतर तैयारी को ध्यान में रखते हुए डॉ. प्राची गुप्ता ने सभी भाग लेने वाले कॉलेजों में अनिवार्य प्रशिक्षण सत्रों की विस्तृत रूपरेखा तैयार की है। उन्होंने बताया कि इन प्रशिक्षण सत्रों की शुरुआत कल से गवर्नमेंट कॉलेज, रिठौज में होगी। इन सत्रों के माध्यम से छात्रों को इंटरव्यू स्किल्स, कम्युनिकेशन, रिज्यूमे बिल्डिंग और कॉर्पोरेट एटिकेट्स से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी, ताकि वे आने वाली कंपनियों के सामने बेहतर प्रदर्शन कर सकें।