Gurgaon News: शिविर में सड़क-पानी निकासी-बिजली की शिकायतें आई

हिन्दुस्तान, गुड़गांव
Follow us on Google News
share

Gurgaon News: गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। जिला मुख्यालय पर सोमवार को आयोजित समाधान शिविर में एसडीएम हितेंद्र कुमार ने लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुना। इसमें

Gurgaon News: शिविर में सड़क-पानी निकासी-बिजली की शिकायतें आई

Gurgaon News: गुरुग्राम, अमर मौर्य। जिला मुख्यालय पर सोमवार को आयोजित समाधान शिविर में एसडीएम हितेंद्र कुमार ने लोगों की शिकायतों को सुना। इसमें राजस्व, नगर निकाय, बिजली, जल निकासी, सड़क समेत विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें सामने आईं। संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर जांच कर उसका समय पर समाधान सुनिश्चित किया जाए। एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों के निवारण में अनावश्यक देरी न हो और जहां संभव हो, समस्याओं का समाधान मौके पर ही किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी शिकायत को केवल आगे भेजने तक सीमित न रखा जाए।

इस अवसर पर संयुक्त आयुक्त सपना यादव, एसीपी मुकेश कुमार, डीडीपीओ नवनीत कौर, मेडिकल ऑफिसर प्रियंका, एटीपी कुलदीप, डिप्टी डीईओ गीता आर्या, दीप्ति, एसडीओ रविंद्र पाल सिंह, सुमन कश्यप, जेई हर्षित, संजय समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर Newsगुड़गांवGurgaon News: शिविर में सड़क-पानी निकासी-बिजली की शिकायतें आई