Hindi NewsNcr NewsGurgaon NewsGurugram Schools To Improve Toilet Facilities for Students Strict Guidelines Issued
स्कूलों में शौचालयों का कायाकल्प होगा

स्कूलों में शौचालयों का कायाकल्प होगा

संक्षेप:

गुरुग्राम के सरकारी स्कूलों में शौचालयों की स्थिति सुधारने के लिए शिक्षा विभाग ने सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सभी संबंधित अधिकारियों को शौचालयों की साफ-सफाई, मरम्मत और नए निर्माण के लिए तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। लड़कियों के लिए सुरक्षित और कार्यशील शौचालयों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

Jan 17, 2026 11:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share Share
Follow Us on

गुरुग्राम। जिले के सरकारी प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में छात्र-छात्राओं के शौचालयों की स्थिति सुधारने को लेकर शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। मौलिक शिक्षा निदेशालय की ओर से जिले के सभी संबंधित अधिकारियों को शौचालयों की साफ-सफाई, मरम्मत और जहां आवश्यकता हो वहां नए निर्माण के लिए तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि स्कूलों में शौचालयों की नियमित सफाई और रखरखाव की जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों की होगी और किसी भी प्रकार की लापरवाही पर जिम्मेदारी तय की जाएगी। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि जिन स्कूलों में शौचालयों की संख्या पर्याप्त नहीं है या वर्तमान शौचालय जर्जर स्थिति में हैं, वहां निर्माण या मरम्मत के लिए अनुमानित खर्च का विवरण और वर्तमान स्थिति की तस्वीरें निदेशालय को जल्द भेजी जाएं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इससे यह सुनिश्चित किया जाएगा कि बच्चों को सुरक्षित और स्वच्छ शौचालय मिलें और उनकी पढ़ाई में कोई बाधा न आए। गुरुग्राम के कई सरकारी स्कूलों में लड़कियों के लिए शौचालय की कमी एक गंभीर समस्या बनी हुई है। पुराने और टूटी-फूटी शौचालय, पानी की कमी और खराब वेंटिलेशन से किशोरियों को स्कूल में पढ़ाई जारी रखने में कठिनाई होती है। कई बार लड़कियों को असुविधा के कारण स्कूल छोड़ना पड़ता है। निदेशालय ने निर्देश दिए हैं कि सभी स्कूलों में लड़कियों के लिए अलग, सुरक्षित और कार्यशील शौचालय उपलब्ध कराए जाएं। साथ ही, दिव्यांग छात्रों के अनुकूल शौचालय की व्यवस्था भी सुनिश्चित करनी होगी। शिक्षा विशेषज्ञों के अनुसार स्वच्छ और सुरक्षित शौचालय न केवल बच्चों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी हैं, बल्कि इससे लड़कियों की स्कूल में उपस्थिति और पढ़ाई की निरंतरता में भी सुधार आता है। गुरुग्राम के स्कूलों से जल्द ही मरम्मत और निर्माण के लिए विस्तृत लागत विवरण और तस्वीरें भेजने को कहा गया है, ताकि आगे की प्रशासनिक कार्रवाई समय पर हो सके। जिला मौलिक शिक्षा विभाग का कहना है कि स्कूल खुलने के साथ ही इस पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा। अभी स्कूलों में छुट्टियां हैं। ऐसे में जैसे ही स्कूल खुलेंगे तो वहां की स्थिति का जायजा लेकर इनमें सुधार होगा।