स्कूलों में लौटी रौनक: सर्दियों की लंबी छुट्टी के बाद खुले स्कूल, 70-80% से ज्यादा छात्रों की रही मौजूदगी
- सोमवार से स्कूलों में लौटी रौनक, प्री-बोर्ड छात्रों की तैयारी तेजस्कूलों में लौटी रौनक: सर्दियों की लंबी छुट्टी के बाद खुले स्कूल, 70-80% से ज्यादा

- प्री-बोर्ड छात्रों का पहले दिन से असेसमेंट गुरुग्राम, संवाददाता। सर्दियों की 18 दिन की लंबी छुट्टियों के बाद सोमवार से गुरुग्राम के सरकारी और निजी स्कूलों में फिर से चहल-पहल लौट आई। सुबह से ही स्कूलों के बाहर छात्रों की आवाजाही दिखी और कक्षाओं में पढ़ाई का माहौल बना। पहले ही दिन 70 से 80 प्रतिशत से अधिक छात्रों की मौजूदगी दर्ज की गई। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सरोज दहिया ने बताया कि छुट्टियों के बाद स्कूल खुलते ही सभी कक्षाओं में पढ़ाई दोबारा शुरू कर दी गई है। प्राथमिक कक्षाओं में सामान्य पाठ्यक्रम पर फोकस किया जा रहा है, वहीं मिडिल और सीनियर कक्षाओं में सिलेबस को तय समय में पूरा करने की तैयारी तेज कर दी गई है।
शिक्षकों का कहना है कि अब पढ़ाई को नियमित और व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा ताकि छात्रों की लय दोबारा बन सके। बोर्ड कक्षाओं के छात्रों के लिए यह समय खास है। 22 जनवरी से शुरू होने वाली प्री-बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए स्कूलों में तैयारी तेज कर दी गई है। पहले ही दिन से प्री-बोर्ड छात्रों का असेसमेंट शुरू कर दिया गया है, ताकि उनकी तैयारी का स्तर जांचा जा सके और कमजोरियों को समय रहते दूर किया जा सके। कई स्कूलों में अतिरिक्त कक्षाएं और रिवीजन सेशन भी रखे जा रहे हैं। स्कूलों ने कक्षाओं के हिसाब से अलग-अलग रणनीति बनाई है। जहां बोर्ड कक्षाओं के लिए प्री-बोर्ड और मॉडल पेपर पर जोर है, वहीं अन्य कक्षाओं में सिलेबस की दोहराई और टेस्ट की तैयारी कराई जा रही है। कुछ स्कूलों में समय-सारिणी में भी बदलाव किया गया है ताकि पढ़ाई का अधिकतम लाभ मिल सके। कुल मिलाकर, 18 दिन की छुट्टियों के बाद सोमवार से खुले स्कूलों में पढ़ाई की रफ्तार फिर पकड़ चुकी है और आने वाले दिनों में गुरुग्राम के स्कूलों में परीक्षा की तैयारियों का माहौल और तेज होने की उम्मीद है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



