स्कूलों में एआई कोर्स शुरू करने के लिए अंतिम तैयारी

हिन्दुस्तान, गुड़गांव
Follow us on Google News
share

तैयारी:-एससीईआरटी छह-सात बैच के लिए शिक्षकों का पंजीकरण -स्कूलों के प्रिंसिपल, हेडमास्टर, एलीमेंट्री स्कूल हेडमास्टर, हेड टीचर और स्कूल प्रभारियों को

स्कूलों में एआई कोर्स शुरू करने के लिए अंतिम तैयारी

गुरुग्राम, अमर मौर्य। सरकारी स्कूलों में अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) कोर्स शुरू करने के लिए अंतिम तैयारियां हो रही हैं। राज्य शैक्षिक अनुसंधान व प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने इस दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए स्कूल मुखियाओं के लिए एआई बेसिक कोर्स अनिवार्य किया है। एससीईआरटी ने पांच बैच के तहत सभी राजकीय स्कूलों के प्रिंसिपल, हेडमास्टर, एलीमेंट्री स्कूल हेडमास्टर, हेड टीचर और स्कूल प्रभारियों को ऑनलाइन एआई प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए 22 जून तक पंजीकरण और 25 जून तक कोर्स पूरा करना अनिवार्य किया गया है। प्रशिक्षण पूरी तरह ऑनलाइन होगा। इसका उद्देश्य शिक्षकों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाना है।

चौथे बैच में प्रशिक्षित एबीआरसी और बीआरपी फील्ड स्तर पर स्कूल मुखियाओं को मार्गदर्शन देंगे, जबकि डाइट फैकल्टी मेंटर पूरे कार्यक्रम की निगरानी करेंगे। आगामी चरणों में छठवें और सातवें बैच के तहत प्रदेश के सभी पीजीटी, टीजीटी और पीआरटी शिक्षकों को भी एआई प्रशिक्षण से जोड़ा जाएगा। नई शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप इस पहल में एआई और डिजिटल लर्निंग पर विशेष जोर दिया गया है। एससीईआरटी द्वारा तैयार मॉड्यूल में शिक्षकों को एआई की मूलभूत समझ, उसके शैक्षणिक उपयोग और डिजिटल शिक्षण तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। एससीईआरटी के निर्देशानुसार जिले के सभी स्कूल मुखियाओं का समयबद्ध पंजीकरण और प्रशिक्षण सुनिश्चित किया जाएगा। इससे शिक्षकों की तकनीकी दक्षता बढ़ेगी और विद्यार्थियों को आधुनिक व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।