निपुण परीक्षा के परिणाम का इंतजार

Jan 17, 2026 11:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share Share
Follow Us on

गुरुग्राम में निपुण हरियाणा मिशन के तहत कक्षा पहली से तीसरी तक के छात्रों का शैक्षणिक आकलन नहीं हो पाया है। शिक्षकों की कमी और स्कूलों की संख्या अधिक होने के कारण सभी स्कूलों में परीक्षा पूरी नहीं हो सकी। शिक्षा विभाग ने कहा कि स्कूल खुलने के बाद जिन स्कूलों में परीक्षा नहीं हुई, वहां फिर से आकलन कराया जाएगा।

निपुण परीक्षा के परिणाम का इंतजार

गुरुग्राम। निपुण हरियाणा मिशन के तहत प्रदेशभर में कक्षा पहली से तीसरी तक के छात्रों का शैक्षणिक आकलन किया गया है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में सेंसेक्स परीक्षा पूरी हो चुकी है और उनके परिणाम भी जारी किए जा चुके हैं। इन रिपोर्टों में हिंदी और गणित विषयों में बच्चों की सीखने की स्थिति, सुधार और कमजोरियों को सामने रखा गया है। हालांकि, गुरुग्राम जिला अब तक अपनी पूरी रिपोर्ट जारी नहीं कर पाया है। शिक्षा विभाग के अनुसार जिले में सभी स्कूलों में परीक्षा पूरी नहीं हो सकी, जिस कारण जिला स्तर का समग्र परिणाम अब तक तैयार नहीं हो पाया है।

अन्य जिलों की रिपोर्ट प्रदेश के कई जिलों से आई रिपोर्ट के अनुसार कक्षा पहली से तीसरी तक के बच्चों की हिंदी और गणित में सीखने की स्थिति में सुधार दर्ज किया गया है। कुछ जिलों में कक्षा-वार बेहतर प्रदर्शन भी सामने आया है। कक्षा पहली में अक्षर पहचान और गिनती में सुधार, कक्षा दूसरी में पढ़ने और बुनियादी गणितीय समझ मजबूत, कक्षा तीसरी में हिंदी पठन और गणितीय गणना में कई जिले आगे रहे। इन जिलों की रिपोर्ट के आधार पर शिक्षा विभाग आगे की शिक्षण रणनीति तय कर रहा है। गुरुग्राम में परीक्षा इसलिए नहीं हो पाई पूरी शिक्षा विभाग का कहना है कि गुरुग्राम में शिक्षकों की कमी और स्कूलों की संख्या अधिक होने के कारण सभी स्कूलों में एक साथ परीक्षा कराना संभव नहीं हो सका। इसके अलावा, कुछ स्कूलों के बंद रहने के कारण भी आकलन प्रक्रिया प्रभावित हुई। अधिकारियों के अनुसार कई स्कूल ऐसे हैं, जहां अभी तक सेंसेक्स परीक्षा नहीं ली जा सकी है। जब तक सभी स्कूलों में आकलन पूरा नहीं होगा, तब तक जिले का समग्र परिणाम जारी नहीं किया जा सकता। स्कूल खुलने के बाद होगी शेष परीक्षा शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि स्कूल खुलने के बाद जिन स्कूलों में परीक्षा नहीं हो पाई है, वहां दोबारा आकलन कराया जाएगा। सभी छात्रों का मूल्यांकन पूरा होने के बाद ही गुरुग्राम जिले की अंतिम रिपोर्ट जारी की जाएगी। विभाग का कहना है कि निपुण हरियाणा मिशन के तहत यह प्रक्रिया केवल परीक्षा नहीं, बल्कि बच्चों की वास्तविक शैक्षणिक स्थिति को समझने और सुधारात्मक कदम उठाने के लिए की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;