Hindi NewsNcr NewsGurgaon NewsGurugram s Traffic Overhaul 10 Ideal Roads to be Developed by March 2025
50 किलोमीटर का क्षेत्र बनेगा आइडियल रोड

50 किलोमीटर का क्षेत्र बनेगा आइडियल रोड

संक्षेप:

गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। शहर की यातायात व्यवस्था को विश्वस्तरीय बनाने और प्रदूषण मुक्त करने की दिशा में प्रशासन ने एक बड़ा कदम उठाया है। सोमवार क

Dec 22, 2025 11:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share Share
Follow Us on

गुरुग्राम, प्रमुख संवाददाता। शहर की यातायात व्यवस्था को विश्वस्तरीय बनाने और प्रदूषण मुक्त करने की दिशा में प्रशासन ने एक बड़ा कदम उठाया है। सोमवार को ट्रैफिक टावर में एमसीजी की अतिरिक्त आयुक्त अंकिता चौधरी और डीसीपी ट्रैफिक डॉ. राजेश मोहन की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि गुरुग्राम के पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्रों में कुल दस मुख्य मार्गों (करीब 50 किलोमीटर एरिया) को आइडियल रोड के रूप में विकसित किया जाएगा। सीएक्यूएम के सुझावों के आधार पर 33 मुख्य बिंदुओं पर काम करते हुए इन सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने, रोड मार्किंग, साइन बोर्ड, रेड लाइट और एआई (एआई) कैमरों से लैस किया जाएगा।

इस महत्वाकांक्षी परियोजना में जीएमडीए , नगर निगम, आरटीओ और पीडब्ल्यूडी जैसे विभाग तालमेल के साथ काम करेंगे। जनवरी माह से शुरू होने वाले इस अभियान का लक्ष्य 31 मार्च 2025 तक कार्य पूरा करना है। इन सड़कों पर पैदल यात्रियों और साइकिल चालकों के लिए विशेष ट्रैक बनाए जाएंगे और पूरे क्षेत्र को हॉर्न फ्री करने पर जोर दिया जाएगा। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती बरती जाएगी ताकि शहरवासियों को सुरक्षित और जाम मुक्त सफर मिल सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;