
शीतला माता अगले नवरात्र में गर्भगृह में विराजेंगी
गुरुग्राम में शीतला माता मंदिर का निर्माण कार्य जारी है। गर्भगृह को दूसरी मंजिल पर स्थापित किया जाएगा, और टाइल्स लगाने का कार्य शुरू हो गया है। मंदिर का निर्माण 200 करोड़ की लागत से तीन चरणों में होगा। निर्माण में देरी के कारण अब इसे पूरा करने के लिए एक साल का और समय दिया गया है।
गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। शीतला मां नवरात्र में गर्भगृह में स्थापित होंगी। मंदिर की इमारत बनने के बाद अब टाइल्स लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। निर्माण कार्य में देरी होने पर अब पूरा करने के लिए एक साल का समय बढ़ा दिय गया है। मंदिर निर्माण के साथ शीतला माता को मार्च में शुरू होने वाले चैत्र नवरात्र में स्थापित करने की योजना पर कार्य शुरू कर दिया है। मंदिर परिसर की लगभग 4.8 एकड़ भूमि पर नया बहुमंजिला भवन निर्माण किया जा रहा है। 200 करोड़ की लागत से तीन चरणों में मंदिर का निर्माण किया जाना है।
पहले चरण का काम कार्य अंतिम दौर में है। इसमें श्रद्धालुओं के लिए योग मंडप, ध्यान हॉल, तीर्थ कुंड, ओपन एयर थिएटर, पार्क तक शामिल है। नए डिजाइन और आधुनिक सुविधाओं के साथ मंदिर के नए भवन का निर्माण किया जाएगा। बाहरी दीवारों पर अब टाइल्स लगाने के कार्य शुरू हो गया है। अब यह कार्य पूरा करने में एक साल का और समय लगेगा। मार्च 2025 तक पुर्नर्निमाण कार्य नहीं हो सका। यह कार्य 2016 शुरू हो गया था। दूसरी मंजिल पर गर्भगृह में शीतला मां स्थापित होंगी: श्री शीतला माता श्राइन बोर्ड के सीईओ सुमित कुमार ने कहा कि मंदिर की इमारत खड़ी हो चुकी है। अब टाइल्स लगाने समेत अन्य कार्य शुरू हो गए है। मंदिर के दूसरी मंजिल पर गर्भगृह तैयार हो रहा है। जहां पर शीतला मां को चैत्र नवरात्र में स्थापित करने के बाद श्रद्धालु माता के दर्शन कर सकेंगे। बाकी मंदिर निर्माण कार्य होगा। निर्माण कंपनी ने कार्य पूरा करने के लिए एक साल का समय मांगा है। मंदिर अधिकारियों ने कहा कि दूसरे चरण का कार्य शुरू करने के लिए टेंडर आमंत्रित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसमें सीवर ट्रीटमेंट प्लांट से लेकर अन्य कार्य शामिल है। पूरे मंदिर के निर्माण पर 200 करोड़ रुपये का खर्च किया जाएगा। इसमें इमारत निर्माण पर करीब 90 करोड़, बाकी 121 लाख रुपये अन्य कार्यो पर खर्च किया जाएगा। इस पूरे निर्माण कार्य का खर्च श्री शीतला माता श्राइन बोर्ड की ओर से किया जाएगा। इसमें गुरुग्राम नगर निगम मंदिर की मंदिर की डिजाइन तैयार करने से लेकर ठेका देकर पूरे निर्माण कार्य की निगरानी की जिम्मेदारी है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




