Gurgaon News: एसटीपी की मुख्य मोटर खराब, सेक्टर-4 समेत कई इलाकों में हुआ जलभराव

हिन्दुस्तान, गुड़गांव
Follow us on Google News
share

Gurgaon News: - पूरी क्षमता से नहीं हो सकी पानी की निकासी, निगम व जीएमडीए के दावों की खुली पोल, मुख्य अभियंता ने लिया स्थिति का जायजा

Gurgaon News: एसटीपी की मुख्य मोटर खराब, सेक्टर-4 समेत कई इलाकों में हुआ जलभराव

Gurgaon News: गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। साइबर सिटी में मूसलाधार बारिश के बाद जल निकासी की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के दावों को बड़ा झटका लगा है। धनवापुर स्थित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) में लगी चार मुख्य मोटरों में से एक मुख्य मोटर के अचानक खराब हो जाने से शहर के कई प्रमुख रिहाइशी इलाकों से जल निकासी ठप हो गई। इसके चलते सेक्टर-4, धनवापुर, सूर्या विहार और लक्ष्मण विहार में सड़कों व गलियों में भारी जलभराव देखने को मिला। मोटर बंद होने से एसटीपी पूरी क्षमता से काम नहीं कर सका, जिससे बरसात का पानी घंटों सड़कों पर जमा रहा। बता दें कि सेक्टर-4, 9, 9ए, सेक्टर-10 और दस ए काफी नीचे का क्षेत्र हैं। इनका पानी सीधे धनवापुर एसटीपी से रेलवे लाइनों के पार ड्रेन में डाला जाता है। जिस कारण इन सेक्टरों में बारिश के पानी की निकासी हो पाती है.

बार-बार तकनीकी खराबी से फिर डूबे शहर के कई सेक्टर

धनवापुर एसटीपी में तकनीकी खामियों के कारण जलभराव की यह पहली घटना नहीं है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के दौरान भी एसटीपी में पानी भर जाने से कई मोटरें जलकर ठप हो गई थीं। उस दौरान भी सेक्टर-10, 9ए, 9, 4 और सेक्टर-7 जैसे पॉश इलाकों में भयंकर जलजमाव की स्थिति पैदा हो गई थी। गुरुवार को भी बारिश के बीच एसटीपी की एक मुख्य मोटर के बंद पड़ते ही नगर निगम गुरुग्राम और गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण की पानी निकासी की पूरी व्यवस्था एक बार फिर चरमरा गई।

मुख्य अभियंता ने किया निरीक्षण, मोटर मरम्मत के निर्देश

मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर निगम के मुख्य अभियंता विजय ढाका ने मौके पर पहुंचकर धनवापुर एसटीपी का जायजा लिया। उन्होंने तकनीकी टीम को तुरंत खराब मोटर की मरम्मत करने और बैकअप पंपों को चालू कर जल्द से जल्द जल निकासी बहाल करने के सख्त निर्देश दिए। स्थानीय निवासियों का कहना है कि प्रशासन मानसून से पहले बड़े-बड़े दावे करता है, लेकिन एसटीपी जैसी महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का रखरखाव न होने से आम जनता को जलभराव का दंश झेलना पड़ रहा है।

-----------

धनवापुर एसटीपी की चार में से एक मोटर खराब थी, जिस कारण पानी निकासी में थोड़ा समय लगा। अन्य जगहों पर पानी निकासी सही करवाई गई।

- विजय ढाका, मुख्य अभियंता, नगर निगम, गुरुग्राम।

सामान्य प्रश्न

धनवापुर एसटीपी में जलभराव की समस्या कब हुई थी?
बीते दिनों हुई भारी बारिश के दौरान भी एसटीपी में पानी भर जाने से कई मोटरें जलकर ठप हो गई थीं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर Newsगुड़गांवGurgaon News: एसटीपी की मुख्य मोटर खराब, सेक्टर-4 समेत कई इलाकों में हुआ जलभराव