Hindi NewsNcr NewsGurgaon NewsGurugram s Mission for Pollution-Free City Awareness Program Launched
लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया

लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया

संक्षेप:

गुरुग्राम नगर निगम ने शहर को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए 'मिशन प्रदूषण मुक्त गुरुग्राम' कार्यक्रम का आयोजन किया। मेयर राज रानी मल्होत्रा ने लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक ने सिंगल यूज प्लास्टिक और कचरे के खतरों को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया।

Jan 03, 2026 11:24 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share Share
Follow Us on

गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम द्वारा शहर को स्वच्छ, हरित और प्रदूषण मुक्त बनाने के उद्देश्य से मिशन प्रदूषण मुक्त गुरुग्राम के तहत जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया। आरसीएम सेपियंस ग्लोबल स्कूल और आर एम जी वेलफेयर एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए व्यापक जन-भागीदारी सुनिश्चित की गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मेयर राज रानी मल्होत्रा ने दीप प्रज्वलित कर अभियान को जन-आंदोलन का रूप देने का आह्वान किया। संबोधन के दौरान मेयर राज रानी मल्होत्रा ने स्पष्ट किया कि प्रदूषण जैसी वैश्विक समस्या से निपटने के लिए सरकारी मशीनरी के साथ-साथ आम जन का सहयोग अनिवार्य है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने जोर देकर कहा कि वैज्ञानिक कचरा प्रबंधन और हरियाली को बढ़ावा देकर ही हम भावी पीढ़ी को एक सुरक्षित वातावरण दे सकते हैं। मेयर ने विशेष रूप से युवाओं और बच्चों को पर्यावरण दूत के रूप में कार्य करने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण राम कला सदन संस्था के बच्चों द्वारा प्रस्तुत किया गया मार्मिक नुक्कड़ नाटक रहा। इस प्रस्तुति के माध्यम से बच्चों ने सिंगल यूज प्लास्टिक के खतरों, कचरे और सूखी पत्तियों में आग लगाने से होने वाले वायु प्रदूषण और लापरवाही के दूरगामी दुष्प्रभावों को बेहद प्रभावशाली ढंग से प्रदर्शित किया। नाटक के जरिए यह संदेश दिया गया कि छोटी-छोटी सावधानियां जैसे कि गीले और सूखे कचरे को अलग करना, पर्यावरण को बचाने में बड़ी भूमिका निभा सकती हैं।