Gurgaon News: वर्षा जल निकासी के आधा-अधूरा कार्य पूरा होगा

हिन्दुस्तान, गुड़गांव
Follow us on Google News
share

Gurgaon News: गुरुग्राम के सेक्टर-50 में लोटस वैली स्कूल मार्ग पर 40 मीटर लंबा ड्रेनेज कार्य अधूरा मिला। जीएमडीए ने इसे पूरा करने का ऐलान किया है, जिससे शहर के ड्रेनेज नेटवर्क में सुधार होगा। सतही नालों को मास्टर स्टॉर्म वाटर ड्रेन से जोड़ा जाएगा, जिससे जलभराव की समस्या कम होगी।

Gurgaon News: वर्षा जल निकासी के आधा-अधूरा कार्य पूरा होगा

Gurgaon News: गुरुग्राम, अमर मौर्य। सेक्टर-50 स्थित लोटस वैली स्कूल मार्ग पर ड्रेनेज नेटवर्क 40 मीटर लंबा अधूरा कार्य पाया गया। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने अधूरे कार्य की पहचान की है। वर्षा जल निकासी सुनिश्चित करने के लिए अधूरे हिस्सों को पूरा किया जा रहा है। सतही नालों को मास्टर स्टॉर्म वाटर ड्रेन से जोड़ा जा रहा है। जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी मीणा ने बताया कि लोटस वैली स्कूल से सदर्न पेरिफेरल रोड (एसपीआर) की ओर लगभग 40 मीटर लंबे सतही नाले में अधूरा मिला है। इस अधूरे हिस्से का निर्माण किया जा रहा है। यह सतही नाला आगे गुरुग्राम विश्वविद्यालय के पास मास्टर स्टॉर्म वाटर ड्रेन से जुड़ता है, जिससे वर्षा जल बिना किसी रुकावट के शहर के मुख्य ड्रेनेज नेटवर्क तक आसानी से पहुंच सकेगा।

इसके अलावा लोटस वैली स्कूल से गुरुग्राम विश्वविद्यालय की ओर दो स्थानों पर लगभग 20-20 मीटर लंबे सतही नालों के अधूरे हिस्सों को भी पूरा किया जाएगा। इस पूरे मार्ग पर सतही नालों की सफाई करने, नई रोड गलियों का निर्माण तथा ड्रेनेज नेटवर्क की सफाई का कार्य भी किया जा रहा है। इन कार्यों से ड्रेनेज नेटवर्क की जल वहन क्षमता बढ़ेगी। इन कार्यों से ड्रेनेज नेटवर्क की शेष छूटी हुई कड़ियां जुड़ जाएंगी। सतही नालों से मास्टर स्टॉर्म वाटर ड्रेन तक बरसाती पानी निकासी का रास्ता साफ होगा। वहीं दूसरी ओर जलभराव की वजह से सड़कों पर यातायात आवागमन प्रभावित नहीं होगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।