अक्षय तृतीया पर कम वजन वाले आभूषण लोगों की पहली पसंद

Newswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share

गुरुग्राम में अक्षय तृतीया पर सर्राफा बाजार में ग्राहकों की भीड़ रही। सोने-चांदी के आभूषणों की मांग में वृद्धि हुई, विशेषकर कम वजन वाले गहनों की। व्यापारी 400 करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद कर रहे हैं। बढ़ती कीमतों के बावजूद ग्राहकों का उत्साह बरकरार रहा, जबकि शादियों और मांगलिक कार्यक्रमों ने भी रौनक बढ़ाई।

अक्षय तृतीया पर कम वजन वाले आभूषण लोगों की पहली पसंद

गुरुग्राम, अमर मौर्य। मिलेनियम सिटी में अक्षय तृतीया पर रविवार को सर्राफा बाजार खरीदारों से गुलजार रहा। सोने-चांदी के आभूषणों की खरीदारी के लिए सुबह से ही दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ी रही। कम वजन वाले आभूषण लोगों की पहली पसंद बने और वजन दार गहनों की मांग कम रही। व्यापारियों ने गहनों का इस बार कारोबार 400 करोड़ रुपये होने की संभावना जताई है। गुरुग्राम जिले में करीब दो हजार सोने-चांदी की छोटी-बड़ी दुकानों में करीब 400 करोड़ रुपये का व्यापार हुआ। जो पिछले साल से इस बार 65 प्रतिशत अधिक सोने का भाव है। श्रीराम ज्वेलर्स के अध्यक्ष डॉ. मंदीप किशोर गोयल ने बताया कि रविवार को 24 कैरेट सोने की कीमत 1.58 लाख प्रति दस ग्राम रही, जो एक दिन पहले तक दो हजार रुपये कम थी।

इस उछाल के बावजूद लोगों ने गहनों की खरीदारी की। गहनों के साथ सिक्कों की बुकिंग भी लोगों ने पहले से की थी। खास तौर पर कम वजन वाले आभूषण लोगों की पहली पसंद बनी है।ग्राहक भी असमंजस में रहे हैं:कारोबारियों के अनुसार कई ग्राहकों ने पहले से ही आभूषणों की बुकिंग करवा रखी थी, जबकि बड़ी संख्या में लोग मौके पर खरीदारी करने पहुंचे। बढ़ती कीमतों के बावजूद ग्राहकों के उत्साह में कमी नहीं दिखी। ऐसे में ग्राहक भी असमंजस में रहे हैं कि कहीं आगे चलकर सोना और अधिक महंगा या सस्ता न हो जाए। ज्वैलर्स संचालक अजय गोयल ने बताया कि कम वजन वाले आभूषणों की काफी मांग है, लोगों की इसी पसंद को देखते हुए आभूषण तैयार कराए गए थे। वहीं अक्षय तृतीया के अवसर पर ऑटो मोबाइल कारोबार ठीक रहा। एक ही दिन में 200 से ज्यादा चार पहिया और करीब 350 दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई।शादियों और मांगलिक कार्यक्रम हुए:अक्षय तृतीया के अवसर धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक और आर्थिक गतिविधियों के लिहाज से भी यह दिन खास रहा। जहां मंदिरों में भी सुबह से श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। वहीं विभिन्न क्षेत्रों में जहां एक ओर शहनाइयों की मधुर ध्वनि सुनाई दी। इसमें बैंक्वेट हाल, धर्मशालाएं और मैरिज गार्डन कई दिन पहले ही बुक हो चुके थे। जहां पर शादियों और मांगलिक कार्यक्रम हुए। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार अक्षय तृतीया ऐसा दुर्लभ संयोग लेकर आती है, जिसमें किए गए कार्यों का फल अक्षय रहता है। लोग नए कार्यों की शुरुआत, निवेश और धार्मिक अनुष्ठानों को प्राथमिकता दिये हैं। शादी-विवाह और अन्य आयोजनों के चलते कैटरिंग, डेकोरेशन, ट्रांसपोर्ट और होटल व्यवसाय से जुड़े कारोबारियों को भी अच्छे कारोबार की उम्मीद जगी है। अक्षय तृतीया के साथ ही शहर में मांगलिक कार्यों का सिलसिला शुरू हो गया है, जिससे आने वाले दिनों में बाजारों की रौनक और बढ़ने की संभावना है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।