Hindi NewsNcr NewsGurgaon NewsGurugram s 37 Players to Compete in 3rd Gold Cup Judo Championship in Panipat
गोल्ड कप जूडो चैंपियनशिप में 37 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

गोल्ड कप जूडो चैंपियनशिप में 37 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

संक्षेप: -16 नवंबर 2025 को पानीपत में आयोजित किया जाएगा -जूडो एसोसिएशन ने ट्रायल लेकर खिलाड़ियों को चयन किया -विभिन्न किलो भार वर्ग में महिला-पुरुष खिलाड़ी चयन

Thu, 13 Nov 2025 11:37 PMNewswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share Share
Follow Us on

गुरुग्राम। पानीपत में होने वाली तीसरा गोल्ड कप जूडो चैंपियनशिप में गुरुग्राम के 37 खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे। गुरुवार को जूडो एसोसिएशन की ओर से गुड़गांव जूडो अकादेमी में खिलाड़ियों का ट्रायल लिया गया। जिसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले महिला-पुरुष खिलाड़ियों का विभिन्न आयु वर्ग के लिए मौका दिया गया है। 16 नवंबर 2025 को पानीपत में तीसरा गोल्ड कप जूडो चैंपियनशिप आयोजित जाएगा। इस चैंपियनशिप में प्रदेश भर के करीब 650 खिलाड़ी भाग लेंगे। गुरुग्राम से 37 खिलाड़ी भाग लेगे। एसोसिएशन के सचिव महेंद्र सिंह ने कहा कि 30 किलो में रक्षित और संस्कार, 35 किलो में साईं अंश, 56 किलो में गर्वित त्यागी और प्रांजल मलिक, 32 किलो में चाहत संगेलिया, 40 किलो में कबीर राजपाल, 45 किलो में राम जंघू, 66 किलो से अधिक में वीर भोला, 32 किलो में सांची संगेलिया, 55 किलो में भूमि जंघू, 32 किलो में दिव्या जांघू, 22 किलो में वीर संगेलिया, 50 किलो में देव गंडास, 66 किलो से अधिक में वंश, 48 किलो में प्रार्थना, 55 किलो में दीपांशु लाडवाल, 30 किलो में ऋत्यांश, 35 किलोग्राम में धीरज, 40 किग्रा में अंश, 30 किग्रा में तरुण, 35 किग्रा में हिमांशु, 30 किग्रा में अंकुर, 30 किग्रा में गौतम, 45 किग्रा में अंकुर, 45 किग्रा में अलकेश, 50 किग्रा में राहुल, 40 किग्रा में रजनी, 52 किग्रा में रोशनी, 48 किलो में प्रीति, 25 किलो में देवांश शर्मा, 35 किलो में रण विजय, 20 किलो में ओशी, 36 किलो में पूर्वी जंघू, 36 किलो से अधिक में अवनी चौधरी, 32 किलो में आशीष चौधरी और दक्ष जंघू, 40 किलो में भूमि जंघू शामिल है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

टीम कोच के रूप में सीमा शुक्ला और टीम मैनेजर निर्भय पंडित और प्रिंस अहलावत होंगे।