ओवरलोड भारी वाहनों को रोकने के लिए टीम गठित

Newswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
Follow us on Google News
share

गुरुग्राम में क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) ने ओवरलोड और तेज रफ्तार भारी वाहनों के खिलाफ सख्त अभियान शुरू किया है। विशेष टीमों को रात में जांच के लिए तैनात किया गया है। पिछले महीने 500 से अधिक वाहनों पर 1.75 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। बार-बार नियम तोड़ने वालों के लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की जाएगी।

ओवरलोड भारी वाहनों को रोकने के लिए टीम गठित

गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। शहर की सड़कों पर ओवरलोड और तेज रफ्तार से दौड़ने वाले भारी वाहनों के खिलाफ क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) ने सख्त अभियान शुरू करने का फैसला किया है। विभाग ने विशेष तीन टीमों का गठन किया है, जो रात के समय प्रमुख मार्गों पर जांच अभियान चलाएंगी। आरटीए की टीमें फरीदाबाद रोड, दिल्ली-जयपुर हाईवे, साउदर्न पेरिफेरल रोड और केएमपी एक्सप्रेसवे समेत जिले की मुख्य सड़कों पर वाहनों की जांच करेंगी। विभाग के अनुसार पिछले एक महीने में नियमों का उल्लंघन करने वाले 500 से अधिक भारी और ओवरलोड वाहनों पर करीब 1.75 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया जा चुका है।

अभियान के तहत वाहनों के वजन की जांच की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि बार-बार नियम तोड़ने वालों के ड्राइविंग लाइसेंस और परमिट रद्द करने की सिफारिश भी की जाएगी। आरटीए सचिव संजीव सिंगला ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।