दो सड़क हादसों में तीन लोग हुए घायल

Apr 07, 2026 06:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share

गुरुग्राम में सड़क पर तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण दो भीषण सड़क हादसे हुए हैं। पहले हादसे में एक आई-10 कार ने लोडर ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए। दूसरे हादसे में तेज रफ्तार अर्टिगा ने ऑटो को टक्कर मारकर उसे पलटा दिया। पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है।

दो सड़क हादसों में तीन लोग हुए घायल

गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। सड़कों पर तेज रफ्तार और लापरवाही थमने का नाम नहीं ले रही है। गुरुग्राम के व्यस्त इलाकों में दो भीषण सड़क हादसे सामने आए हैं, जिनमें कार चालकों की गफलत और तेज रफ्तार ने तीन लोगों को अस्पताल पहुंचा दिया। पुलिस ने दोनों मामलों में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राजीव चौक पर आई-10 ने लोडर ऑटो को मारी टक्करपहला हादसा राजीव चौक के पास कोर्ट पार्किंग की सर्विस रोड पर हुआ। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के देवरिया के रहने वाले सब्जी विक्रेता भीम पांच अप्रैल की सुबह किराए का सीएनजी लोडर ऑटो लेकर खांडसा मंडी से दिल्ली के रजोकरी सब्जी बेचने गए थे।

वापस लौटते समय, कोर्ट पार्किंग से अचानक निकली एक सिल्वर रंग की आई-10 ग्रांड कार ने उनके ऑटो को साइड से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि भीम और ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी चालक मौके से कार लेकर फरार हो गया, लेकिन घायल भीम ने हिम्मत दिखाते हुए गाड़ी का नंबर नोट कर लिया। भीम को बसई रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना शिवाजी नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड पर अर्टिगा ने मारी टक्कर, दो बार पलटा ऑटोमंगलवार सुबह गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड के पास हुआ, जिसने राहगीरों के रोंगटे खड़े कर दिए। यहां एक तेज रफ्तार अर्टिगा टैक्सी ने आगे चल रहे ऑटो को पीछे से इतनी जोरदार टक्कर मारी कि ऑटो सड़क पर दो बार पलट गया। टक्कर के बाद ऑटो बेकाबू होकर उलट गया और उसका ड्राइवर अंदर ही फंस गया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त सड़क पर चल रहे राहगीरों ने तुरंत सक्रियता दिखाई और ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अर्टिगा चालक ओवरस्पीड में था, जबकि ऑटो चालक ने अचानक राइट टर्न लेने का प्रयास किया था। हालांकि ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन ड्राइवर की जान बाल-बाल बच गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।