Gurgaon News: पटवारी हड़ताल खत्म कर आज से काम पर लौटेंगे

हिन्दुस्तान, गुड़गांव
Follow us on Google News
share

Gurgaon News: -जिले में पटवारियों और कानूनगो की हड़ताल से राजस्व सेवा प्रभावित -तहसीलों में इंतकाल, प्रमाणपत्रों समेत 10 हजार फाइलें लंबित पड़ी हुई हैं

Gurgaon News: पटवारी हड़ताल खत्म कर आज से काम पर लौटेंगे

Gurgaon News: गुरुग्राम, अमर मौर्य। जिले में 12 दिनों से चल रही पटवारियों और कानूनगो की हड़ताल सप्ताह हो गई। मंगलवार से पटवारी काम पर लौटेंगे। लंबित आवदेनों का ऑनलाइन काम का निपटारा करेंगे। सोमवार शाम को चंडीगढ़ में सरकार के साथ पटवारी एसोसिएशन के पदाधिकारियों के बैठक हुई। आठ मांगों में से कुछ मांगे मान ली गई। कुछ में अभी राजस्व विभाग के अधिकारियों की देखरेख में एक कमेटी बनाई गई है जिसमें थोड़ा समय लगेगा। पटवारियों ने 20 और 21 अगस्त को दो दिन की हड़ताल थी। इसके बाद पटवारियों ने 26 अगस्त से कलम छोड़ हड़ताल शुरू कर दी है।

इसके बाद राजस्व विभाग से जुड़े कई जरूरी काम पूरी तरह प्रभावित हो गई। पटवारियों की हड़ताल का सीधा असर राजस्व विभाग के कामकाज पर पड़ा है। इसमें 10 हजार से अधिक जमा बंदी, जाति सत्यापन, ऋण संबंधी कार्य, नामांतरण, म्यूटेशन और अन्य राजस्व रिकॉर्ड से जुड़े काम प्रभावित रहे हैं। लोगों को अपनी जमीन और अन्य दस्तावेजों से जुड़े कार्यों के लिए पटवारी कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, लेकिन हड़ताल के कारण काम आगे नहीं बढ़ पा रहा। वहीं पटवारियों के स्तर पर होने वाले सत्यापन के काम रुकने से जाति प्रमाणपत्र समेत कई दस्तावेजों की प्रक्रिया भी प्रभावित थी।कमेटी ने मांगा समय: पटवारी एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सतपाल यादव ने कहा कि संगठन की ओर से नई राजस्व नीति को वापस लेने की मांग की गई थी। नए राजस्व पोर्टल की तकनीकी खामियां दूर करने, त्रुटियों की जिम्मेदारी तय करने, डिजिटल फसल सर्वे की प्रक्रिया में बदलाव करने, लंबित भुगतान एवं वेतन बकाया जारी करने की मांग शामिल है। ऑनलाइन और क्षेत्रीय कार्यों के लिए टैब उपकरण भी उपलब्ध करवाए जाएं। ताकि पटवारियों पर काम का अतिरिक्त दबाव न पड़े। इसमें कुछ मांगों के लिए राजस्व विभाग के अधिकारियों की देखरेख में एक कमेटी बनाई गई है। कमेटी की ओर से समय मांग गया है। इस आश्वासन के बाद पटवारी एसोसिएशन ने हड़ताल खत्म की घोषणा कर मंगलवार से पटवारी-कानूनगो समय से कार्यालय में काम पर लौटेंगे। जो लंबित मामले है, पटवारी उसे समाधान करेंगे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर Newsगुड़गांवGurgaon News: पटवारी हड़ताल खत्म कर आज से काम पर लौटेंगे