अगले महीने से दीवान सोसाइटी को पर्याप्त बिजली मिलने लगेगी

Apr 08, 2026 11:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share

गुरुग्राम के सेक्टर-84 स्थित पीवोटल दीवान सोसाइटी के निवासियों को अगले महीने से 33केवीए बिजली सप्लाई मिलने लगेगी। डीएचबीवीएन ने ठेकेदार कंपनी को यह कार्य पूरा करने का टेंडर दिया है। पिछले कुछ वर्षों में बिजली कटौती से परेशान लोग अब राहत की उम्मीद कर रहे हैं।

अगले महीने से दीवान सोसाइटी को पर्याप्त बिजली मिलने लगेगी

गुरुग्राम, दीपक आहूजा। अगले महीने से सेक्टर-84 स्थित पीवोटल दीवान सोसाइटी के निवासियों को पर्याप्त बिजली मिलने लगेगी। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) की तरफ से एक ठेकेदार कंपनी को इस सोसाइटी को 33केवीए बिजली सप्लाई से जोड़ने का टेंडर आवंटित किया जा चुका है। इस कंपनी ने आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों को 30 अप्रैल तक इस कार्य को पूरा करने का आश्वासन दिया है। पीवोटल दीवान सोसाइटी में करीब 850 परिवार रहते हैं। इस सोसाइटी को विकसित करने के लिए नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग ने किफायती आवास योजना के तहत लाइसेंस जारी किया था। साल 2019 में इस सोसाइटी में लोगों ने रहना शुरू कर दिया था।

इस सोसाइटी में जनरेटर की सुविधा नहीं है। बिजली कट की स्थिति में इनवर्टर पर लोग आश्रित हो जाते हैं। साल 2022 और साल 2023 में बिजली के लंबे-लंबे अघोषित कट लगे। कई बार तो रातभर बिजली नहीं आई। इस स्थिति में लोगों को भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ा।इस सोसाइटी को मौजूदा समय में करीब छह किमी दूर गांव गढ़ी हरसरू से बिजली सप्लाई मिल रही है। नई योजना के मुताबिक करीब 500 मीटर दूर निर्मित 33केवीए क्षमता के बिजली घर से इन्हें बिजली सप्लाई मिलना शुरू हो जाएगी। उम्मीद है कि गर्मियों में इस सोसाइटी के निवासियों को बिजली की अघोषित कटौती का सामना नहीं करना पड़ेगा।आरडब्ल्यूए के संघर्ष से मिली बिजली सप्लाईदो साल तक डीएचबीवीएन अधिकारियों के कार्यालय के चक्कर काटने के बाद जब पीवोटल दीवान सोसाइटियों के निवासियों को राहत नहीं मिली तो उन्होंने साल 2024 में जिला उपायुक्त के घर के बाहर प्रदर्शन किया। इसके बाद दिसंबर, 2024 में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में लोक परिवाद समिति की बैठक में याचिका दायर की। मुख्यमंत्री ने डीएचबीवीएन को आदेश दिए कि इस सोसाइटी की बिजली समस्या को दूर किया जाए। समस्या दूर नहीं हुई तो नवंबर, 2025 में आरडब्ल्यूए ने दोबारा लोक परिवाद समिति में याचिका दायर की। मुख्यमंत्री की नाराजगी के बाद डीएचबीवीएन ने इस तरफ गंभीरता से ध्यान दिया।क्या कहते हैं आरडब्ल्यूए पदाधिकारीडीएचबीवीएन अधिकारियों ने बताया है कि अगले महीने से उन्हें 33केवीए बिजली घर से बिजली सप्लाई मिलना शुरू हो जाएगी। पिछले कुछ सालों से गर्मियों में बिजली के अघोषित कटौती का सामना कर रहे थे। उम्मीद है कि इस साल गर्मियों की इस तरह की दिक्कत नहीं होगी। किफायती आवास योजना के तहत यह सोसाइटी विकसित है। जनरेटर की सुविधा नहीं है। बिजली कट की स्थिति में भारी असुविधा होती है।- डॉ. एसपी कटियार, प्रधान, आरडब्ल्यूए, पीवोटल दीवान सोसाइटीबिजली सप्लाई के लिए कई सालों तक डीएचबीवीएन अधिकारियों के साथ संघर्ष करना पड़ा। अब जाकर उम्मीद जगी है कि गर्मियों में बिजली कटौती का सामना नहीं करना पड़ेगा। बिजली के लिए लोक परिवाद समिति की बैठक में मुख्यमंत्री के समक्ष दो बार याचिका दायर करनी पड़ी थी।- अभिनीत झा, कोषाध्यक्ष, आरडब्ल्यूए, पीवोटल दीवान सोसाइटी

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।