पीएनजी नहीं मिलने से साढ़े छह हजार परिवार परेशान

Dec 19, 2025 11:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share Share
Follow Us on

गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। पीएनजी सप्लाई नहीं मिलने की वजह से सेक्टर-102 और 102ए पर विकसित रिहायशी सोसाइटियों में रह रहे करीब साढ़े छह हजार परिवार

पीएनजी नहीं मिलने से साढ़े छह हजार परिवार परेशान

गुरुग्राम। पीएनजी सप्लाई नहीं मिलने की वजह से सेक्टर-102 और 102ए पर विकसित रिहायशी सोसाइटियों में रह रहे करीब साढ़े छह हजार परिवार परेशान हैं। इस सिलसिले में शुक्रवार को जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी मीणा को पत्र लिखकर हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है। सेक्टर-102 स्थित इम्पीरियल गार्डन सोसाइटी की आरडब्ल्यूए के उपप्रधान सुनील सरीन और कमल मल्होत्रा के मुताबिक स्थानीय निवासियों ने हरियाणा सिटी गैस लिमिटेड के साथ सभी आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा कर दिया है, लेकिन फिर भी पीएनजी की सुविधा नहीं मिल रही है। उन्होंने बताया कि इमारतों पर गैस पाइप लाइन लगाई जा चुकी है।

व्यक्तिगत मीटर कनेक्शन के बारे में जब गैस कंपनी से बात की गई तो उनकी तरफ से जवाब दिया गया कि जीएमडीए से मुख्य गैस पाइप लाइन बिछाने की अनुमति नहीं मिली है। इस वजह से देरी हो रही है। उन्होंने बताया कि दो एजेंसियों के बीच समन्वय नहीं होने की वजह से एलपीजी गैस सिलेंडरों को ऊपरी मंजिल तक ले जाना पड़ता है। इससे असुविधा होती है। साथ ही साथ यह जोखिम भी पैदा करता है। उन्होंने कहा कि पीएनजी की सप्लाई शहरी जीवन की एक आवश्यक और सुरक्षित सुविधा है। दो वर्षों से देरी होने के कारण लोग बेहद परेशान हैं। इस मामले में जीएमडीए का पक्ष नहीं मिल सका है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;