Hindi NewsNcr NewsGurgaon NewsGurugram Residents Complain of Mosquito Infestation Due to Waterlogging Near Dwarka Expressway
बारिश के पानी से पनप रहे मच्छरों से बीमारियां फैलने का डर

बारिश के पानी से पनप रहे मच्छरों से बीमारियां फैलने का डर

संक्षेप:

गुरुग्राम के सेक्टर-104 में हीरो होम्स, एमराल्ड हिल्स और एटीएस ट्रंफ सोसाइटियों के हजारों परिवार मच्छरों से परेशान हैं। बारिश के पानी से जलभराव हो गया है, जिससे डेंगू फैलने का खतरा है। नगर निगम ने इस समस्या का समाधान नहीं किया है, जिससे लोग चिंतित हैं।

Nov 27, 2025 09:17 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share Share
Follow Us on

गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। पिछले कुछ महीनों से द्वारका एक्सप्रेसवे पर सेक्टर-104 स्थित हीरो होम्स, एमराल्ड हिल्स और एटीएस ट्रंफ के हजारों परिवार मच्छरों से बेहद परेशान हैं। इन सोसाइटियों के आसपास कई एकड़ में बारिश का पानी भरा हुआ है। गुरुग्राम नगर निगम और जीएमडीए में यह अधिकारी शिकायत कर चुके हैं, लेकिन इस तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इससे लोगों में डेंगू फैलने का डर बना हुआ है। सेक्टर-104 स्थित एमराल्ड हिल्स सोसाइटी के लोकेश दहिया के मुताबिक उनकी सोसाइटी के आसपास खाली जमीन पर काफी मात्रा में जलभराव है। इसमें मच्छर पनप रहे हैं। गुरुग्राम नगर निगम की तरफ से न तो इस पानी की निकासी की व्यवस्था की जा रही है और न ही मच्छररोधी दवाईयों का छिड़काव किया जा रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ऐसे में इनकी वजह से डेंगू फैल सकता है। गुरुग्राम नगर निगम से आग्रह है कि इस समस्या की तरफ ध्यान देने की जरूरत है। हीरो होम्स सोसाइटी के महेश कुमार के मुताबिक मच्छरों से बेहद परेशान हैं। शाम के समय तो काफी संख्या में मच्छर फ्लैट में आ जाते हैं। इससे बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। इस समस्या का समाधान करवाने का आग्रह नगर निगम से कर चुके हैं। एटीएस ट्रंफ सोसाइटी के नवदीप सिंह के मुताबिक इस शहर को मिलेनियम सिटी कहा जाता है, लेकिन सुविधाएं नहीं है। काफी मात्रा में सोसाइटियों के आसपास पानी भरा हुआ है। इसकी निकासी का बंदोबस्त नहीं किया है। अब यह जलजनित बीमारियों को न्यौता दे रहा है। इस मामले में नगर निगम का पक्ष नहीं मिल सका है।