प्रॉपर्टी डीलर से दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी

Newswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share

गुरुग्राम के सुशांत लोक निवासी एक प्रॉपर्टी डीलर को गैंगस्टर रोहित गोदारा के गिरोह के एक सदस्य ने दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी। रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। प्रॉपर्टी डीलर ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

प्रॉपर्टी डीलर से दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी

गुरुग्राम, दीपक आहूजा। सुशांत लोक निवासी एक प्रॉपर्टी डीलर से दो करोड़ की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। गैंगस्टर रोहित गोदारा के गिरोह से जुड़े एक गुर्गे ने रुपये न देने पर प्रॉपर्टी डीलर को जान से मारने की धमकी दी है। थाना सेक्टर-29 में मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। इस धमकी के बाद प्रॉपर्टी डीलर के परिवार में डर का माहौल है। सुशांत लोक के रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कई सालों से प्रॉपर्टी डीलिंग करता है। सात मई की रात को उन्हें विदेशी नंबर से कॉल आया।

कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को रोहित गोदारा गैंगस्टर का सदस्य महेंद्र दल्लन बताया। उसने उससे दो करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी। रुपए नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। प्रॉपर्टी डीलर ने इस मामले में तुरंत पुलिस को शिकायत दी। इस मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले को जांच के लिए अपराध शाखा को सौंप दिया है। पता लगाया जा रहा है कि विदेशी नंबर से किस देश से कॉल आया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।