Gurgaon News: सब-स्टेशन के कार्य को पूरा करने की मांग
Gurgaon News: गुरुग्राम के द्वारका एक्सप्रेसवे क्षेत्र में लगातार बढ़ती जनसंख्या और आवासीय परियोजनाओं के मद्देनजर विद्युत वितरण अवसंरचना की आवश्यकता बढ़ गई है। यहां के 220 केवी ग्रिड सब-स्टेशन की स्थिति चिंताजनक है, क्योंकि 2025 की भीषण आग के बाद अब तक कार्य पूरा नहीं हुआ है, जिससे हजारों परिवार प्रभावित हो रहे हैं।

Gurgaon News: गुरुग्राम,अमर मौर्य। द्वारका एक्सप्रेसवे क्षेत्र में लगातार बढ़ती आबादी, नई आवासीय परियोजनाओं तथा बढ़ती विद्युत मांग बढ़ गई है। इसको देखते हुए अब विद्युत वितरण अवसंरचना की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक हो गई है। द्वारका एक्सप्रेसवे गुरुग्राम डेवलपमेंट एसोसिएशन ने सेक्टर-107 स्थित 220 केवी ग्रिड सब-स्टेशन को लेकर चिंता व्यक्त की है। वर्ष 2025 में हुई भीषण आग की घटना के बाद भी इस ग्रिड का पूर्ण सामान्यीकरण, क्षमता वृद्धि तथा आवश्यक कार्य अब तक पूरे नहीं हो सके हैं। यह ग्रिड द्वारका एक्सप्रेसवे के कई सेक्टरों और हजारों परिवारों को विद्युत आपूर्ति करता है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


